google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 1100 दीपकों से रोशन हो उठा मीनाक्षीपुरम: बप्पा की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

1100 दीपकों से रोशन हो उठा मीनाक्षीपुरम: बप्पा की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

 1100 दीपकों से रोशन हो उठा मीनाक्षीपुरम: बप्पा की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु



आगरा। कमला नगर, कर्मयोगी स्थित मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में गणेश उत्सव के ग्यारहवें दिन भगवान गणेश जी महाराज की एक भव्य और अलौकिक महाआरती का आयोजन किया गया। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में 1100 दीपकों से बप्पा की आरती उतारी गई, जिससे पूरा परिसर रोशनी और भक्ति के माहौल से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलोनी के संरक्षक मनोज गर्ग ने मुख्य दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से समस्त क्षेत्र और कॉलोनी में सुख, समृद्धि तथा शांति बनाए रखने की मंगल प्रार्थना की। इस भव्य आयोजन की कमान कार्यक्रम संयोजक अंकित त्यागी और पार्थ गोयल के हाथों में रही, जिनकी देखरेख में पूरी व्यवस्था कुशलतापूर्वक संपन्न हुई।

महाआरती में मीनाक्षीपुरम कॉलोनी के निवासियों ने पूरे उत्साह और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार जैन, ज्ञान चंद लालवानी, संदीप गोयल, लविश जैन, वीरेंद्र गर्ग, राजेश राजोरिया, महेंद्र जैन, अनूप पांडे, पवन गोयल, मनोज गोयल, नितिन गर्ग, अतिन गर्ग, अंकित जैन, अमित जैन, मिथुन गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, अमित गुप्ता, नीलेश गुप्ता और ऋषभ अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलोनी की महिला शक्ति ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बप्पा के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ