google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा में छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज़, पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति ने दिया ज्ञापन

Ad

Breaking News
Loading...

आगरा में छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज़, पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति ने दिया ज्ञापन

 आगरा में छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज़, पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति ने दिया ज्ञापन



15-16 नवंबर को यमुना घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा और स्वच्छता दुरुस्त करने की मांग


आगरा। जनपद में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा-2026 को भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। आगामी 15 और 16 नवंबर को आयोजित होने वाले इस महापर्व के मद्देनजर पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति, आगरा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी शंभूनाथ चौबे (मंत्री, खादी ग्रामोद्योग) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र सिंह वर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने प्रशासन से आगरा के सभी प्रमुख यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित घाट, पुख्ता सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ समय रहते उपलब्ध कराने की मांग की है।

अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आगरा के विभिन्न प्रमुख घाटों- बल्केश्वर घाट, रामबाग घाट, हाथीघाट, कैलाश घाट, पोईया घाट और दशहरा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अस्ताचलगामी (डूबते) और उदयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगे। इस दौरान घाटों पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी उपस्थिति रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए समिति ने प्रशासन से संबंधित विभागों को तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है, ताकि घाटों पर नौका पुलिस, प्रशासनिक निगरानी, साफ-सफाई और लाइटिंग की उचित व्यवस्था की जा सके।

*घाटों पर व्यवस्था प्रमुखों की घोषणा: शंभूनाथ चौबे*

महापर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति ने विभिन्न घाटों पर व्यवस्था प्रमुखों की सूची भी जारी की है, जो इस प्रकार है:-

1-  कैलाश घाट (थाना सिकन्दरा): मुन्ना मिश्रा एवं अनिल कुमार मिश्रा।

2-  बल्केश्वर घाट (थाना कमला नगर): अखिलेश सिंह, ओ०पी० गुप्ता एवं शशिकान्त पाठक।

3-  हाथी घाट (थाना छत्ता): डॉ० विजय सिंह।

4-  रामबाग घाट (थाना एत्माद्दौला): देवी प्रसाद पाण्डेय, अभय मिश्रा एवं राजकुमार सिंह।

5-  पोईया घाट (थाना न्यू आगरा): तिलकधारी शर्मा एवं मुन्ना पाण्डेय।

6-  गायत्री मधुसूदन सिटी (थाना एकता): मुकेश पाण्डेय, राहुल चौरसिया एवं अरुण कुमार।

7-  नामनेर मंदिर (थाना सदर बाजार): गोविन्द जी दुबे, अश्वनी मिश्रा एवं अरुण कुमार।

समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुगम माहौल प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ