मानवता की मिसाल: दिवंगत सुरेश तलरेजा के नेत्रदान से दो अंधेरी जिंदगियों को मिलेगी नई रोशनी
आगरा। सुरेश तलरेजा उम्र 60 वर्ष के दो नेत्रों से दो अंधेरी जिंदगी को मिलेगी रोशनी। सुरेश तलरेजा पुत्र स्व. बल्लूमल फ्लेट नंबर 608, कैलाश टावर, संजय प्लेस, आगरा निवासी का हार्ट अटैक से स्वर्गवास हो गया। उनके पुत्र पंकज तलरेजा एवं पारिवारिक मित्र समाजसेवी हेमंत भोजवानी ने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन से नेत्रदान हेतु संपर्क किया। उन्होंने नेत्रदान प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार एवं दीपक से संपर्क किया हेल्प आगरा के महामंत्री गौतम सेठ ने एंबुलेंस भेज कर नेत्रदान की प्रक्रिया में सहयोग दिया। शीघ्र ही नेत्रदान से प्राप्त कार्निया दो नेत्रहीनों को लगा दी जाएगी। दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने शरण में स्थान दें एवं शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, महामंत्री सुशील जैन, हेल्प आगरा के महामंत्री गौतम सेठ, श्रीमती कांता तलरेजा, कमलचंद जैन, संदेश जैन, आगरा विकास मंच के संरक्षक डॉ. आरएस पारीक, जयप्रकाश धर्मानी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन, आशीष जैन, राकेश जैन, ध्रुव जैन ने आगरा महानगर की जनता से अपील की है कि मरणोपरांत नेत्रदान आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान करें।

0 टिप्पणियाँ