google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा में शिक्षा के नाम पर जुआ? St. Thomas School पर बच्चों से 25 लाख की लॉटरी वसूली का आरोप-मनोज शर्मा

Ad

Breaking News
Loading...

आगरा में शिक्षा के नाम पर जुआ? St. Thomas School पर बच्चों से 25 लाख की लॉटरी वसूली का आरोप-मनोज शर्मा

 आगरा में शिक्षा के नाम पर जुआ? St. Thomas School पर बच्चों से 25 लाख की लॉटरी वसूली का आरोप



*बच्चों के हाथ में किताब की जगह लॉटरी का कूपन!*



*स्कूल है या वसूली केंद्र?*




किताब छोड़ो, कूपन बेचो! आगरा के नामी स्कूल में बच्चों से कराई जा रही वसूली?



 टीम PAPA का आरोप - चाचा से 50 लाओ, मामा से 50 लाओ, बच्चे बन गए एजेंट



 स्कूल नहीं, सट्टा बाजार! 25 लाख की लॉटरी का खेल
 एक बच्चा = 1250 रुपये,2000 बच्चे = 25 लाख, ड्रॉ 6 नवंबर को 2:30 बजे
 बचपन को जुए की लत!
 LED TV के लालच में फंसाए मासूम
 51 इनामों का झांसा - टीवी, फ्रिज, साइकिल... कल यही बच्चा सट्टा खेलेगा तो जिम्मेदार कौन?
 7 दिन की जांच, 7 महीने से गायब! DM का आदेश किसकी जेब में?
 32 स्कूलों की फाइल दबी, तभी तो St. Thomas को मिला लॉटरी चलाने का हौसला - मनोज शर्मा
 DM साहब, आंख खोलिए! आगरा के बच्चे मांग रहे हैं इंसाफ
 5 नवंबर तक वसूली, 6 नवंबर को ड्रॉ - रोक नहीं लगी तो पैसा किस खाते में जाएगा?
 फीस, किताब, ड्रेस से पेट नहीं भरा, अब बच्चों को ही बना दिया कलेक्शन एजेंट!
 अभिभावक पहले ही लुटा हुआ, अब उसके बच्चे के हाथ में थमा दी कूपन बुक


 आगरा में स्कूल या वसूली केंद्र? बच्चों से 25 लाख की लॉटरी का आरोप
 किताब पकड़ने की उम्र में कूपन पकड़ा दिया - चाचा से 50, मामा से 50
टीम PAPA ने खोला आगरा के St. Thomas School में शिक्षा के नाम पर जुए का भंडाफोड़ - मनोज शर्मा बोले, बच्चों को बनाया वसूली एजेंट, 25 लाख की अवैध उगाही पर तत्काल रोक लगे, 32 स्कूलों की जांच रिपोर्ट 7 माह बाद भी क्यों दबी है?


आगरा। टीम PAPA के संस्थापक मनोज शर्मा ने आगरा के नामचीन ICSE विद्यालय St. Thomas School में चल रही अवैध लॉटरी का भंडाफोड़ किया है। मनोज शर्मा ने आरोप लगाया है कि विद्यालय ने मासूम बच्चों के हाथ में लॉटरी की कूपन बुक थमा दी है और उन्हें टारगेट दिया है कि परिवार, रिश्तेदारों से पैसा वसूल कर लाओ।


टीम PAPA को मिले सबूत के अनुसार -

एक बच्चे को 25 पन्नों की एक बुक दी गई है। एक कूपन 50 रुपये का। यानी एक बच्चे से 1250 रुपये। जमा करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026, ड्रॉ 6 नवंबर 2026 दोपहर 2:30 बजे।


विद्यालय में लगभग 2000 से 2500 बच्चे पढ़ते हैं। अगर 2000 बच्चे भी मान लें तो 2000 x 1250 = 25,00,000 रुपये की अवैध वसूली बनती है।


टीम PAPA संस्थापक मनोज शर्मा का बयान:


जिस उम्र में बच्चे को किताब पकड़नी चाहिए, उस उम्र में उसके हाथ में लॉटरी का कूपन पकड़ा दिया। उसे सिखाया जा रहा है कि जाओ, चाचा से 50 रुपये लाओ, मामा से 50 रुपये लाओ।


ये स्कूल है या वसूली का केंद्र?


बच्चों को लालच दिया जा रहा है - LED TV, फ्रिज, साइकिल, 51 इनाम। यानी बचपन से ही जुए की लत डालो। कल को यही बच्चा सट्टा खेलेगा तो जिम्मेदार कौन होगा?


सबसे बड़ा सवाल - ये 25 लाख रुपये किस खाते में जाएंगे? क्या शिक्षा विभाग ने इसकी अनुमति दी है? क्या DM ने लॉटरी की परमिशन दी है? अगर नहीं दी, तो ये खुलेआम अवैध लॉटरी का मामला नहीं है क्या?


 अब सबसे बड़ा सवाल आगरा के DM, BSA और DIOS से है -

6 मई 2026 को जिलाधिकारी आगरा के आदेश पत्रांक 1852-58 / 2026-27 से आगरा के 32 नामचीन निजी विद्यालयों की जांच के आदेश हुए थे।


उस आदेश में साफ लिखा था कि जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट दी जाए।


आज 4 नवंबर हो गया, 7 दिन की जगह 7 माह बीत गए, वो 32 स्कूलों की जांच रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं हुई? किसके दबाव में दबाई गई?


जब 32 स्कूलों की जांच रिपोर्ट 7 माह में नहीं आ सकती, तो St. Thomas जैसे स्कूल को लॉटरी चलाने का हौसला कहां से मिलता है? इससे साफ है कि शिक्षा विभाग और निजी स्कूलों की मिलीभगत से अभिभावकों को लूटा जा रहा है।


आगरा का अभिभावक पहले ही फीस, किताब, ड्रेस के कमीशन से परेशान था, अब उसके बच्चे को ही वसूली का माध्यम बना दिया।


मैं DM आगरा, BSA आगरा और DIOS आगरा से मांग करता हूँ -

1. St. Thomas School की इस लॉटरी पर तत्काल रोक लगाई जाए, 6 नवंबर का ड्रॉ तत्काल रद्द किया जाए।

2. 32 स्कूलों की जांच रिपोर्ट जो 7 दिन में आनी थी, उसे 24 घंटे में सार्वजनिक किया जाए।

3. शिक्षा विभाग और प्रशासन संयुक्त रूप से जांच करे, 25 लाख के संग्रह का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।

4. बिना अनुमति लॉटरी संचालित करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

5. अभिभावकों से लिया गया पैसा नियमानुसार वापस कराया जाए।

शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं, और जुआ तो बिल्कुल नहीं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ