google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा कैंट बोर्ड: सीओडी के पास बनेगा नया स्टेडियम, रक्षा मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

Ad

Breaking News
Loading...

आगरा कैंट बोर्ड: सीओडी के पास बनेगा नया स्टेडियम, रक्षा मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

आगरा कैंट बोर्ड: सीओडी के पास बनेगा नया स्टेडियम, रक्षा मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव



दीपावली पर चमकेगा छावनी क्षेत्र, सदर बाजार में सजेगा भव्य मेला; मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने दी जानकारी



आगरा। आगरा कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने प्रतापपुर स्थित रामना मैरिज होम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि छावनी बोर्ड द्वारा सीओडी के समीप बोर्ड (आर्मी) की जमीन पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड ने रक्षा मंत्रालय को भेजा है, साथ ही दीपावाली के मौके पर सभी आठों वार्ड में और मुख्य बाजारों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया बोर्ड अध्यक्ष के मार्गदर्शन और कैंट बोर्ड के नेतृत्व में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 

नए वॉटर टैंक निर्माण के साथ मुख्य सड़कों का निर्माण भी कराया जा रहा है। राजेश गोयल ने छावनी और शहर की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदर बाजार का दीपावली मेला इस बार भी शहर की जनता के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेले में बच्चों को झूले महिलाओं के लिए और स्टाल लगाए जाएंगे, साथ ही विद्युत लाइटों का सजावट होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद संजीव चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, निर्गत मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ