google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वेडिंग सेक्टर का महासंगम; होटल राजबाग में दीपावली मिलन संग 'शुभ विवाह कैलेंडर' का विमोचन

Ad

Breaking News
Loading...

वेडिंग सेक्टर का महासंगम; होटल राजबाग में दीपावली मिलन संग 'शुभ विवाह कैलेंडर' का विमोचन

 वेडिंग सेक्टर का महासंगम; होटल राजबाग में दीपावली मिलन संग 'शुभ विवाह कैलेंडर' का विमोचन



यूपी को ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने का संकल्प, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने जारी की शुभ मुहूर्तों की सूची


आगरा। वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल राजबाग पैलेस में दीपावली सेलिब्रेशन एवं वेडिंग डेट्स कैलेंडर लॉन्चिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन में प्रमुख रूप से वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, वरिष्ठ पदाधिकारी दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता, आयुष पांडे, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, पंकज गोयल, जॉइंट सेक्रेटरी शिरीष सिन्हा, सनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अलावा आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी, टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन एवं शहर के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दीपावली से पूर्व आयोजित होने वाला यह आयोजन वेडिंग एवं इवेंट सेक्टर से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक माना जाता है। इस मंच पर दीपावली सेलिब्रेशन के साथ-साथ आने वाले नए वेडिंग सीजन 2026-27 की तैयारियों, नई चुनौतियों और ग्राहकों को विश्वस्तरीय अनुभव एवं बेहतरीन आतिथ्य प्रदान करने को लेकर गहन मंथन हुआ।

*देवोत्थान 2026 से 2027 तक की शुभ तिथियां एक क्लिक पर*

इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा विवाह एवं मांगलिक आयोजनों के लिए साया शुभ मुहूर्त का विशेष कैलेंडर लॉन्च किया गया। इस कैलेंडर में देवोत्थान 2026 से लेकर देवोत्थान 2027 तक की सभी शुभ विवाह तिथियां प्रमुख रूप से अंकित की गई हैं। इस शुभ कैलेंडर के पोस्टर का विमोचन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, पंकज गोयल, जॉइंट सेक्रेटरी सनी गुप्ता और शिरीष सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के साथ आगरा को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूती से प्रमोट किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को वैवाहिक उद्योग की दृष्टि से वैश्विक मानचित्र पर लाया जाए। ऐसे आयोजन एक-दूसरे के बीच संपर्क, संवाद और समन्वय स्थापित करते हैं। दिलीप गुप्ता एवं विपिन गुप्ता ने कहा कि वेडिंग कैलेंडर लॉन्च होने से अब हमारे वेडिंग प्लानर्स, डेकोरेटर्स, कैटरर्स, फोटोग्राफर्स, मेकअप आर्टिस्ट और इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों को एक क्लिक पर सभी शुभ तिथियों की जानकारी मिल सकेगी। इससे बुकिंग में पारदर्शिता आएगी और ग्राहकों को भी प्लानिंग में सुविधा प्राप्त होगी।

नेशनल चैंबर एवं टूरिज्म गिल्ड के पदाधिकारियों ने भी कहा कि वेडिंग इंडस्ट्री 30 से अधिक विधाओं को रोजगार देने वाला उद्योग है। आगरा में इस उद्योग के संगठित होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन दोनों को बल मिलेगा। कार्यक्रम का समापन आपसी दीपावली शुभकामनाओं और आने वाले वेडिंग सीजन के लिए उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ। सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ