google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 पंकज गांधी की कप्तानी में जीएसटी लायंस की शानदार जीत, रजत शर्मा मैन ऑफ़ द मैच

Ad

Breaking News
Loading...

पंकज गांधी की कप्तानी में जीएसटी लायंस की शानदार जीत, रजत शर्मा मैन ऑफ़ द मैच

 पंकज गांधी की कप्तानी में जीएसटी लायंस की शानदार जीत, रजत शर्मा मैन ऑफ़ द मैच



आखिरी गेंद पर जीएसटी लाइंस ने मारी बाजी, जीएसटी टाइगर्स को 6 विकेट से हराया


आगरा। जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 नवंबर को डाबर एंड चाहर क्रिकेट अकादमी में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला जीएसटी लाइंस और जीएसटी टाइगर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का रहा और अंतिम गेंद तक चले रोमांच के बाद जीएसटी लाइंस ने जीत हासिल की। जीएसटी लाइंस की कप्तानी अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी ने की, जबकि जीएसटी टाइगर्स का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त ए.के. सिंह ने किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसटी टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम यादव ने 52 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि अनुराग ने 46 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी लाइंस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुकाबला अंतिम गेंद तक रोमांचक बना रहा। जीएसटी लाइंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से रजत शर्मा ने 33 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विपिन चौहान ने 31 तथा विनोद ने 23 रन का योगदान दिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत शर्मा को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट बॉलर के तीनों पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सौरभ यादव को बेस्ट फील्डर चुना गया।

*दोनों टीमों के खिलाड़ी*

जीएसटी लाइंस (टीम-ए): कप्तान पंकज गांधी, उपकप्तान अखण्ड प्रताप सिंह, विशाल सिंह, सत्यम सिंह, रुद्रेश चौबे, अरुण यादव, जितेंद्र भारद्वाज, रजत शर्मा, विनोद यादव, विद्याभूषण, विपिन चौहान एवं सुनील कुमार।

जीएसटी टाइगर्स (टीम-बी): कप्तान अजीत कुमार सिंह, उपकप्तान मृत्युंजय कुमार सिंह, अनुराग चौधरी, अनुराग अटोरिया, सतीश चौरसिया, के.के. मिश्रा, दीपक कुमार, राकेश कुमार, अमित यादव, शिवम यादव, अजय शर्मा एवं भानुप्रताप।

इस अवसर पर अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी, जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी, लोकेंद्र चाहर, आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) गुलाब चंद्र, विवेक सिंह एवं पी.एन. यादव, संयुक्त आयुक्त ए.के. सिंह, गोपाल तिवारी, प्रमोद दुबे, बी.डी. शुक्ला एवं राजेश टंडन तथा उपायुक्त अखण्ड प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय सिंह एवं श्रीमती रीतू सिंह उपस्थित रहे। इस आयोजन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन व्यस्तताओं से अलग खेल के मैदान पर एक साथ आने और अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ