google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 भव्य रोशनी से जगमगाई पंचवटी बच्चों बड़ो ने आतिशबाजी कर मनाई दीपावली

Ad

Breaking News
Loading...

भव्य रोशनी से जगमगाई पंचवटी बच्चों बड़ो ने आतिशबाजी कर मनाई दीपावली

 भव्य रोशनी से जगमगाई  पंचवटी बच्चों बड़ो ने आतिशबाजी कर मनाई दीपावली



 पंचवटी परिवार की एकता और उल्लास ने उत्सव में लगाए चार चांद


आगरा, पार्श्व नार्थ पंचवटी, ताजनगरी फेज-2 में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, इस अवसर पर कॉलोनी की इमारतों को आकर्षक विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया, जगमगाती इमारतों और रोशनी से सजी कॉलोनी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी,


दीपावली के उल्लास में पंचवटी परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, वहीं कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आतिशबाजी और फुलझड़ियां जलाकर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं, बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था,


इस आयोजन ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल पेश की, पूरा पंचवटी परिसर रोशनी और खुशियों से सराबोर नजर आया,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ