google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वर्ल्ड कैंसर डे समारोह: कैंसर वॉरियर्स का सम्मान, सहज योग, संगीत, नृत्य व सेवा का अद्भुत संगम

Ad



Breaking News
Loading...

वर्ल्ड कैंसर डे समारोह: कैंसर वॉरियर्स का सम्मान, सहज योग, संगीत, नृत्य व सेवा का अद्भुत संगम

सामाजिक संस्था रॉयल फिएस्टा एवं गुनगुनाती जिंदगी द्वारा विविध आयोजनों और सुंदर प्रस्तुतियों साथ रहा यादगार कार्यक्रम

Way to Lakshya News
फोटो 1
आगरा। विगत दिवस सूरसदन में आयोजित वर्ल्ड कैंसर डे समारोह, अपने विविध आयोजनों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के साथ, एक यादगार अनुभव रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की अर्चना के साथ किया गया। जय कुमार गिदवानी रॉयल फिएस्टा द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उसके बाद गणपति वंदना कालिंदी इंस्टीट्यूट ऑफ डांस के स्टूडेंट्स द्वारा श्रीमती रोशनी गिदवानी के निर्देशन में की गई। डॉ. पीयूष जैन जिला अस्पताल ने कैंसर चिकित्सा की सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया। इस आयोजन को गुनगुनाती जिंदगी और रॉयल फिएस्टा द्वारा आयोजित किया गया था। गुनगुनाती जिंदगी एक ऐसी संस्था है, जो संगीत के माध्यम से समाज सेवा में विश्वास रखती है। 

कार्यक्रम में डॉ. विजय किशोर बंसल समाजसेवी, लक्ष्मण दास ज्वैलर्स आदि संस्थानों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में नटराजंलि थियेटर्स आर्ट्स की निर्देशक अलका सिंह शर्मा द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक जिंदगी की जंग ने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। नाटक ने संघर्ष और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को खूबसूरती से दर्शाया। जिसमें कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बच्चों ने अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिंहा ने अपनी प्रभावशाली शैली से किया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में सहज योग द्वारा दी गई जीवन संबंधी जानकारी शामिल थी। योग और संयमित जीवन शैली अपनाकर कैंसर से विजय पाने के उपायों पर चर्चा की गई, जिसने सभी उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया। समारोह में कैंसर जागरूकता और उपचार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। जिनमें डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र देव, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. सुरभि मित्तल, डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. आदर्श प्रताप सिंह, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. पीयूष जैन, डॉ. मोहित बंसल रहे। कैंसर वॉरियर्स में प्रेमचंद गुप्ता, कंस देवी, श्वेता मिश्रा, नीरजा साहनी, दौलत राम, उमा माहेश्वरी, सपना करमचंदानी, महिमा बजाज, डॉ संतोष भगिया, सुषमा खुराना रहे।

वहीं समाजसेविका पूनम सचदेवा द्वारा डॉक्टर्स पैनल में कई महत्वपूर्ण प्रश्न किए और सारगर्भित जानकारी दर्शकों तक पहुंची। बीच-बीच में कई सुंदर प्रेरणादायक गीत गुनगुनाती जिंदगी से डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. रश्मि त्रिपाठी और ललिता करमचंदानी द्वारा प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही, समारोह में कैंसर योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने साहस और संघर्ष से बीमारी को हराकर समाज में प्रेरणा का एक नया उदाहरण पेश किया। उनके नाम और योगदान ने समारोह को और भी प्रेरणादायक बना दिया। यह समारोह योग, संगीत, समाज सेवा और जागरूकता का अद्भुत संगम था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ कैलाश विश्वानी, डॉ संजीव बोहरा, डॉ अंजलि बोहरा, अंजू दियालानी, मनिंदर कौर, राजेंद्र मिलन, डॉ मधु भारद्वाज, उपेंद्र सिंह लवली, सीए राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, वीणा कौशिक, दिया सेवकानी, अवधेश उपाध्याय, डॉ महेश धाकड़, डॉ विकास हासवानी, घनश्याम दास, विनीता मित्तल, पारुल भारद्वाज, दीपा लालवानी, वीणा छाबड़ा, संगीता कत्याल, अजय थापर, प्रदीप पूरी, दिव्य वालेचा, सीमा अग्रवाल, अखलाक हुसैन, मोहम्मद असलाम, रमेश केसवानी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ