![]() |
| फोटो 1 |
आगरा 7फरवरी 2026। विद्यालय के वरिष्ठ वर्ग की पूर्व शैक्षणिक *समन्वयिका स्वर्गीय श्रीमती रूपा प्रकाश के अमूल्य योगदान को चिरस्थायी स्मृति प्रदान करने के उद्देश्य से उनके परिवारजनों डॉ. सत्य प्रकाश, श्री महाराज त्यागी, श्रीमती जूही सिंह, श्री अनुराग सिंह, श्री विमल प्रकाश व विद्यालय प्रबंधन द्वारा वर्ष 2020–21 से प्रारंभ किए गए “द रूपा प्रकाश मेमोरियल मैरिट अवार्ड” का आयोजन इस वर्ष भी प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* में किया गया।
![]() |
| फोटो 2 |
यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने गणित में उत्कृष्टता के साथ-साथ तार्किकता व अनुशासन में भी श्रेष्ठता स्थापित की है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, मेहनत, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा निरंतर प्रगति की भावना को प्रोत्साहित करना है।
![]() |
| फोटो 3 |
कार्यक्रम की शोभा *अशोका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन डॉ. रंजना बंसल* ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ाई।
![]() |
| फोटो 4 |
*द रूपा प्रकाश मेमोरियल मैरिट अवार्ड के अंतर्गत कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के तीन-तीन मेधावी विद्यार्थियों को ₹11,000/- की धनराशि एवं प्रमाण-पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनका विवरण निम्नांकित है -
![]() |
| फोटो 5 |
*• रैनिशा जैन (कक्षा XII, वाणिज्य)*
*• अजय कुमार (कक्षा XII, विज्ञान)*
*• सजल गुप्ता (कक्षा XII, विज्ञान)*
*• कुमार सुहावन (कक्षा XI, वाणिज्य)*
*• रिया हिरानी (कक्षा XI, विज्ञान)*
*• अर्पित शुक्ला (कक्षा XI, विज्ञान)*
इसके अतिरिक्त विद्यालय के प्रतिष्ठित *डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल से कक्षा बारह की वरादा शर्मा, पिया सिंह एवं शैव्या गजाला* तथा *प्रिंसिपल सिल्वर मेडल से जसरीन कौर, कृति कुलश्रेष्ठ एवं सृष्टि कपूर* को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में *प्री-प्राइमरी से कक्षा बारहवीं तक निरंतर अध्ययनरत 15 विद्यार्थियों को उनकी निष्ठा और समर्पण के लिए स्मृति-चिह्न* प्रदान किए गए। साथ ही विद्यालय के कैबिनेट मेंबर्स *जसनूर (हेड बॉय), पिया सिंह (हेड गर्ल), हर्षित (स्पोर्ट्स सेक्रेटरी) एवं माह कैफ (असेंबली इंचार्ज)* को उनके उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
*मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल उपलब्धि का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित एवं लक्ष्य-केंद्रित बनकर समाज के लिए सार्थक योगदान देने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर *श्री महाराज त्यागी जी* ने स्वर्गीय रूपा प्रकाश मैम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति अपार स्नेह सदैव स्मरणीय और प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के *निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता* ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा विद्यालय केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक निर्माण के लिए सतत् प्रतिबद्ध हैं।






.jpeg)

0 टिप्पणियाँ