google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 राष्ट्रपिता गांधी एवं शास्त्री जयंती पर इंडिया राइजिंग का स्वच्छता संकल्प

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

राष्ट्रपिता गांधी एवं शास्त्री जयंती पर इंडिया राइजिंग का स्वच्छता संकल्प

 राष्ट्रपिता गांधी एवं शास्त्री जयंती पर इंडिया राइजिंग का स्वच्छता संकल्प



आगरा। टीम इंडिया राइजिंग ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर बेसिक विद्यालय, नाला बुढ़ान सैयद का दौरा किया। यहाँ टीम ने बच्चों के साथ मिलकर इस विशेष दिन को बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

इस दौरान बच्चों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा की गई। टीम ने बच्चों को उनके महान उद्देश्यों के बारे में समझाया, जिसमें सबसे मुख्य उद्देश्य 'स्वच्छता' है—जो कि इंडिया राइजिंग का भी मूल संकल्प है।

बच्चों को प्रेरित करते हुए यह बात समझाई गई कि स्वच्छता का दायित्व केवल हमारे शहर, सड़कों या मोहल्ले तक सीमित नहीं है। सच्ची स्वच्छता वह है जो हमारे शरीर, मन और विचारों में भी झलके। कार्यक्रम के अंत में इंडिया राइजिंग के पदाधिकारियों और पूरी टीम ने बच्चों के साथ मिलकर बापू के बताए आदर्शों पर सदैव चलने और देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ