google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का भव्य द्वार!

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का भव्य द्वार!

 ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का भव्य द्वार!

श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर समिति ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को सौंपा पत्र



मंदिर की भव्यता के साथ क्षेत्र की धार्मिक पहचान को मजबूत करने की पहल


आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में मंदिर समिति ने पहल शुरू की है। समिति की ओर से क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को पत्र सौंपकर मंदिर के लिए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार (मंदिर गेट) के निर्माण की मांग की गई है। समिति का कहना है कि मुख्य प्रवेश द्वार बनने से मंदिर की सुंदरता और भव्यता बढ़ने के साथ ट्रांस यमुना क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान भी और मजबूत होगी। समिति पदाधिकारियों ने विधायक को दिए पत्र में मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार की आवश्यकता से अवगत कराया। समिति का कहना है कि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है और धार्मिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु एकत्र होते हैं। ऐसे में मंदिर का भव्य एवं आकर्षक प्रवेश द्वार धार्मिक स्थल की पहचान को और व्यापक रूप प्रदान करेगा। मंदिर परिसर में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन भी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने भगवान चंद्र प्रभु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। कार्यक्रम में “क्षमावीरस्य भूषणम् क्षमा वीरों का आभूषण है” का संदेश प्रमुखता से दिया गया। समाजबंधुओं ने एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और अहिंसा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में जितेंद्र जैन बंटी को अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन को महामंत्री, राजीव जैन को कोषाध्यक्ष तथा विप्लव जैन को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंदिर के धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, समाज को एकजुट करने तथा मंदिर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण से आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र जैन ‘बंटी’, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, विप्लव जैन, प्रशांत जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन, पंकज जैन, दिनेश बाबू जैन, कैलाश चंद जैन तथा श्रीमती प्रीति जैन, पारुल जैन, खुशबू जैन, शिप्रा जैन, सोनम जैन, संगीता जैन एवं शर्मिष्ठा जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समिति परिवार की ओर से शीतल प्रसाद जैन एवं जितेंद्र जैन ‘बंटी’ ने क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है और क्षमा की भावना समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ