google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आंवलखेड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आंवलखेड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

 आंवलखेड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश



आगरा। ग्राम पंचायत आंवलखेड़ा स्तर पर मीरा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामजीत सिंह, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, खरगजीत सिंह एवं डोरीलाल प्रजापति, सह जिला मंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को शानदार पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मीरा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशामुक्ति, व्यसन और गलत आदतों से दूर रखते हुए खेल, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जाए तो यही युवा समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मीरा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति को बढ़ावा देने वाले सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ