google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

 गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प



लेप्रोसी पेशेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गांधी जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित


आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को लेप्रोसी पेशेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कुष्ठ सेवा सदन, पुरानी महापालिका बिल्डिंग, ताजमहल पूर्वी गेट, ताजगंज, आगरा में ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वच्छता’ विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.एस. सचान ने की, जबकि काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कवि सम्राट राजेंद्र मिलन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतिभा तलेगांवकर ने बापू की प्रिय रामधुन प्रस्तुत की, वहीं श्रीमती निशिराज ने बापू की प्रार्थना प्रस्तुत की।

काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष राजेंद्र मिलन ने 'इस बढ़ते आतंकवाद पर गांधी दर्शन ही समुचित है' कविता का पाठ किया। डॉ. अंगद धारिया ने 'बुजुर्गों की निशानी पे काम करता हूँ' कविता प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रकवि ओम प्रकाश निडर ने अपने उद्बोधन में 'उठो साथियों, निज धर्म बिक न जाए' का पाठ किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती मधु बघेल ने कहा कि 'बापू सत्य, अहिंसा और शांति के अग्रदूत थे।' मुख्य अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि देश में चारों ओर चल रहा स्वच्छ भारत अभियान गांधी जी के विचारों से प्रेरित है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. ए.एस. सचान ने कहा कि हमें गांधी जी के आदर्शों पर चलकर कुष्ठ रोगियों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद, आगरा के सदस्य  राजेश गोयल ने कहा कि गांधी जी ने हमें दीन-दुखियों की सेवा करने की प्रेरणा दी। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि गांधी जी सेवा और स्वच्छता को बहुत महत्व देते थे।

काव्य पाठ में डॉ. यशोयश, निशिराज, डॉ. अंगद धारिया, आचार्य उमाशंकर पारसर, नीरज जैन, अशोक अश्रु आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वच्छता पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रकाश डाला। ज्ञानेंद्र अग्रवाल, हर्षिल दुर्गविजय सिंह, दीप, शैलजा अग्रवाल, राज कुमार जैन एवं सूरज तिवारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों को खादी के वस्त्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का परिचय सोसाइटी की सचिव डॉ. मधु भारद्वाज ने दिया। इस अवसर पर जी.एस. मनराल, इंद्रा, लोपमुद्रा जूनियर हाई स्कूल, जालमा कैंपस, ताजगंज के विद्यार्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपलब्धि भारद्वाज, संकल्प भारद्वाज एवं कमल सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधु भारद्वाज ने किया, जबकि संकल्प भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ