सूरज तिवारी निर्देशित मीरा और कृष्ण पर आधारित म्यूजिक वीडियो 'आठवाँ सुर' रिलीज़
आगरा। ब्रह्मलीन धारा पर शूट हुए गीत 'आठवाँ सुर' को दयालबाग स्थित होटल पूनम प्लाजा में गणमान्य अतिथियों के बीच रिलीज़ लिया गया। विशिष्ठ आतिथ्यों में सतीश अरोड़ा, शिव प्रताप सिंह, विनय गोस्वामी वृंदावन से, सावन चौहान, पी के सिंह, बग्गा एसके कौशिक आदि उपस्थित रहे। सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण के गीत गीत को परदे पर दिखाया गया, जिसमें आगरा, वृंदावन, मथुरा और बटेश्वर की लोकेशंस ली गई हैं, जिसमें बाहर के फिल्ममेकर्स हमारी लोकेशंस पर शूट करें और यहाँ रोज़गार बढ़े।
गीत ब्रज रिकॉर्ड्स म्यूजिक लेबल पर रिलीज़ किया गया है, जिसके बहुत हिट गीत हैं। प्रोडूसर शिव प्रताप सिंह, सावन चौहान और विनय गोस्वामी हैं। लेखक निर्देशक सूरज तिवारी हैं, डी ओ पी सुनील राज हैं, एक्ट्रेस नव्या अग्निहोत्री हैं तथा एक्टर मथुरा के कारण चौधरी है व कैमियो जितेश आसिवाल हैं। साइड कैरेक्टर्स में विशु सिंघानिया और पंकज शर्मा हैं। म्यूजिक डी सुशांत और सिंगर्स शिवि सरीन एवं डॉ अनामिका सिंह मुंबई से हैं। गीत के बोल सूरज तिवारी एवं शिल्पी तिवारी ने लिखे हैं। गीत को हॉल में बहुत सराहना मिली है, रिलीज़ होगया है यू ट्यूब पर काफ़ी लोग देख रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश अरोड़ा मुख्य अतिथि, पूनम अरोड़ा, रीमा अरोड़ा अन्य अतिथियों में निक्की सिंह, डॉ पी के सिंह, एस के बग्गा, जितेंद्र फ़ौजदार, अदिति कात्यानी, डॉ राहत जहाँ ख़ानम, राहुल गुप्ता, हेमा बेजल, अवधेश उपाध्याय, अनूप्रिय त्रिपाठी, रश्मी चोपड़ा, आभा सिंह आदि उपस्थित थे।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ