google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बीपीसीएल की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स द्वारा ‘सहयात्रा 2026’ का आयोजन; अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का किया सम्मान

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

बीपीसीएल की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स द्वारा ‘सहयात्रा 2026’ का आयोजन; अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का किया सम्मान

 बीपीसीएल की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स द्वारा ‘सहयात्रा 2026’ का आयोजन; अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का किया सम्मान



आगरा। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स द्वारा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के समर्पण, निष्ठा एवं योगदान को सम्मानित करने हेतु होटल क्लार्क्स शिराज, आगरा में ‘सहयात्रा 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करना था, जो देश की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं निर्बाध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बीपीसीएल के बिजू गोपीनाथ, ईडी (पाइपलाइन्स), सुनील कांबले, सीजीएम (पाइपलाइन्स संचालन), सिगा राव, सीजीएम (पाइपलाइन्स परियोजनाएं), निलेश टिमोथी, जीएम (मेंटेनेंस), श्रीमती कुंतल मिलिंद पलानी, डीजीएम वित्त (पाइपलाइन्स), मुख्यालय, सौरभ एस. नेगी, मुख्य प्रबंधक बीपी और एमआईएस, पी एंड सी, (पाइपलाइन्स), मुख्यालय, प्रफुल्ल काटे, मुख्य प्रबंधक एचआर (पाइपलाइन्स), तथा मालदे लगारिया, प्रमुख (पाइपलाइन्स), उत्तरी क्षेत्र सहित वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर 801 इंजीनियर रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल नितीन शेरेकर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप मराठ, लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप तरागी भी उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, सतर्कता एवं अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें संगठन की वास्तविक शक्ति बताया। कार्यक्रम में संचालन एवं अनुरक्षण, राइट ऑफ यूज़ सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा संविदा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान आयोजित संवाद सत्र में कर्मचारियों ने अपने अनुभव, चुनौतियाँ एवं कार्यस्थल की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियाँ साझा कीं, जिससे प्रबंधन एवं कर्मचारियों के बीच आपसी संवाद और विश्वास को और मजबूती मिली।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मियों को सुरक्षा, परिसंपत्ति संरक्षण एवं परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में कर्नल अमृता सिंह, कमान अधिकारी, 801 इंजीनियर रेजिमेंट (रिफाइनरी और पाइपलाइन्स), प्रादेशिक सेना ने प्रेरक संबोधन देते हुए नेतृत्व, अनुशासन, धैर्य एवं टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त डॉ. रश्मि मिश्रा द्वारा तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित आर्ट ऑफ लिविंग सत्र तथा श्रीमती अलका, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ट्राफिक), आगरा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को सुरक्षा हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट के नियमित उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। यह पहल बीपीसीएल की सुरक्षा संस्कृति एवं कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम के अंतर्गत कल्याणम् करोति नेत्र संस्थान, मथुरा के सहयोग से स्वास्थ्य एवं नेत्र-जांच जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई। ‘सहयात्रा 2026’ ने बीपीसीएल पाइपलाइन्स के कर्मियों की मेहनत, समर्पण एवं योगदान का सम्मान करते हुए संगठन के सुरक्षा, टीमवर्क एवं परिचालन उत्कृष्टता के मूल्यों को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति नव संकल्प, गर्व और प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ