google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 'दिल से दिल तक, बिजनेस के साथ' थीम पर कैंपस की डीलर मीट में उमड़े ब्रज क्षेत्र के कारोबारी

Advertisement

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

'दिल से दिल तक, बिजनेस के साथ' थीम पर कैंपस की डीलर मीट में उमड़े ब्रज क्षेत्र के कारोबारी

 'दिल से दिल तक, बिजनेस के साथ' थीम पर कैंपस की डीलर मीट में उमड़े ब्रज क्षेत्र के कारोबारी



श्री हरिकिरन एंटरप्राइज की अनूठी पहल: कैंपस डीलर मीट में उमड़े 110 से अधिक डीलर, मिले आकर्षक उपहार


आगरा। ताजनगरी आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन में देश के मशहूर फुटवियर ब्रांड कैंपस कंपनी की एक भव्य और विशाल डीलर मीट का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का संयोजन आगरा में कैंपस कंपनी के प्रमुख वितरक श्री हरिकिरन एंटरप्राइज द्वारा किया गया। व्यापार और आत्मीयता के अनूठे संगम के साथ आयोजित की गई इस डीलर मीट की थीम 'दिल से दिल तक, बिजनेस के साथ' रखी गई थी, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान चरितार्थ होती नजर आई। आगरा कैंपस डिस्ट्रीब्यूटर एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चंद्रवीर फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मीट को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित आसपास के जिलों से लगभग 110 से अधिक डीलरों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। डीलरों ने कैंपस कंपनी के आगामी सत्र के नए और आकर्षक उत्पादों की रेंज को देखा और बड़े पैमाने पर व्यापारिक ऑर्डर बुक कराए।

*उपहार और मनोरंजन का रहा खास आकर्षण*

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आयोजित हुई इस मीट में आए सभी डीलरों को कंपनी और वितरक की ओर से अनेकों आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। बिजनेस सत्र के बाद सभी आगंतुकों ने लाइव संगीत व मनोरंजन के कार्यक्रमों का आनंद लिया और होटल रेडिसन के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

*प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख उद्योगपति और प्रतिष्ठित व्यापारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों में मुख्य रूप से मनोज बंसल, अंबा प्रसाद गर्ग, प्रशांत जैन, नितेश अग्रवाल, संतोष सिकरवार, संजीव शर्मा और डॉ. रवेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों और डीलरों का आगरा कैंपस डिस्ट्रीब्यूटर व आयोजक चंद्रवीर फौजदार, अभिषेक सिंह एवं अमन सिंह ने माला पहनाकर और बुके भेंट कर पारंपरिक रूप से भावभीना स्वागत-सत्कार किया।

*सहयोग के लिए जताया आभार*

समारोह के समापन पर श्री हरिकिरन एंटरप्राइज के स्वामी चंद्रवीर सिंह फौजदार, अभिषेक सिंह और अमन सिंह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी साथी डीलरों, व्यापारिक सहयोगियों और अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के अटूट विश्वास और सहयोग की बदौलत ही आज कैंपस ब्रांड इस मुकाम पर पहुंचा है और भविष्य में भी यह व्यापारिक रिश्ता इसी तरह मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ