google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 श्रीराम बारात: डीसीपी ट्रैफिक ने टीम के साथ खुद संभाला मोर्चा, बाह्य रूटों का लिया जायजा

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

श्रीराम बारात: डीसीपी ट्रैफिक ने टीम के साथ खुद संभाला मोर्चा, बाह्य रूटों का लिया जायजा

 श्रीराम बारात: डीसीपी ट्रैफिक ने टीम के साथ खुद संभाला मोर्चा, बाह्य रूटों का लिया जायजा



आगरा। ताजनगरी आगरा के ऐतिहासिक और भव्य 'श्री राम बारात' महोत्सव को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के विशेष दिशा-निर्देशन में पूरे महानगर की सुरक्षा और सुगम यातायात का एक कड़ा खाका तैयार किया गया है। इसी कड़ी में यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा आगरा महानगर की बाह्य यातायात व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ महानगर के प्रमुख बाह्य प्रवेश द्वारों, विशेष रूप से रैपुरा जाट और कुबेरपुर क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया। महोत्सव के दौरान बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले भारी वाहनों के दबाव तथा रूट डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए इन दोनों महत्वपूर्ण पॉइंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने मुख्य मार्गों पर सुचारु यातायात संचालन और संभावित चोक पॉइंट्स को चिन्हित कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से तीन बिंदुओं- सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष फोकस रहा। डीसीपी ट्रैफिक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान शहर के भीतर और बाह्य सीमाओं पर किसी भी प्रकार के जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक के साथ अपर पुलिस आयुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, तथा संबंधित क्षेत्रों के टीएसआई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को रूट डायवर्जन प्लान को धरातल पर कड़ाई से लागू करने तथा आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पहले से ही मुस्तैद रहने को कहा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ