google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 अग्रवंशियों को एक सूत्र में बाँधने की अनूठी पहल: पार्षद मुरारी लाल गोयल

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

अग्रवंशियों को एक सूत्र में बाँधने की अनूठी पहल: पार्षद मुरारी लाल गोयल

 अग्रवंशियों को एक सूत्र में बाँधने की अनूठी पहल: पार्षद मुरारी लाल गोयल



महाराजा अग्रसेन जयंती पर पहली बार 'एकता महायज्ञ', घर-घर बाँट रहे निमंत्रण पत्र व चावल

 

आगरा। अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से 'एकता महायज्ञ' का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ आगरा की धरा पर पहली बार आयोजित होने जा रहा है, जो आईटीआई बल्केश्वर के सामने स्थित अग्रसेन पार्क में सम्पन्न होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति द्वारा जोर-शोर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल के तहत घर-घर जाकर निमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही, समिति की ओर से प्रत्येक परिवार को अक्षत (चावल) भी भेंट किए जा रहे हैं, ताकि लोग यज्ञ के समय इन्हें लाकर महायज्ञ में आहुति दे सकें।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि अग्रवंशियों को एक सूत्र में बाँधने के लिए समिति द्वारा अनूठी पहल की जा रही है। हर घर तक दस्तक देकर निमंत्रण पत्र एवं पूजित चावल पहुँचाना एक नेक पहल है, जिससे अग्रवाल वैश्य समाज और नगरवासी इस पावन कार्य से जुड़ सकें। उन्होंने समस्त अग्रवंशियों एवं आगरावासियों से परिवार सहित इस एकता महायज्ञ में सम्मिलित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अग्रसेन पार्क पहुंचकर महायज्ञ में आहुति दें और भगवान महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व पार्षद पति गिर्राज बंसल ने कहा कि इस महायज्ञ के लिए हम घर-घर जाकर अक्षत (चावल) भेंट कर सभी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रहे हैं, ताकि हर परिवार इस यज्ञ में अपनी आहुति देकर पुण्य का भागी बने।  

यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में एकता और सहयोग का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर निर्धन व ज़रूरतमंद भाइयों का ध्यान रखा जाए और उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। पार्षद हरिओम गोयल 'बाबा' ने कहा कि हमारा मुख्य संकल्प संपूर्ण अग्रवाल समाज को एकजुट करना है। हम आगरा महानगर में एकता की एक ऐसी मिसाल कायम करना चाहते हैं, जहाँ किसी भी अग्रबंधु को कोई समस्या हो, तो पूरा समाज एकजुट होकर उसकी सहायता और सहयोग करे। समाजसेवी रमन अग्रवाल ने सभी अग्र बंधुओं से एकता महायज्ञ में सहभागिता करने की अपील करते हुए बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ संस्था द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ