google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 *अग्रसेन जयंती पर अग्रोहा नगरी बनेगा कर्मयोगी, भव्य शोभायात्रा में दिखेगा अग्रवंश का वैभव*

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

*अग्रसेन जयंती पर अग्रोहा नगरी बनेगा कर्मयोगी, भव्य शोभायात्रा में दिखेगा अग्रवंश का वैभव*

 *अग्रसेन जयंती पर अग्रोहा नगरी बनेगा कर्मयोगी, भव्य शोभायात्रा में दिखेगा अग्रवंश का वैभव*

*फोटो कैप्शन*
वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में अग्रमिलन समिति, रामबाग की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव स्मारिका का विमोचन करते समिति के पदाधिकारी।


*कर्मयोगी में गूंजेगा अग्रसेन जयंती का उल्लास, 18 गोत्रों के द्वार, सिंह द्वार और एक दर्जन झांकियां सजेंगी*


आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जन्म जयंती पर कर्मयोगी एक्सटेंशन से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को अग्र मिलन समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के आमंत्रण-पत्र व सामरिक का विमोचन वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में किया गया। शुरुआत महाराजा अग्रसेन बने सुनील अग्रवाल और महारानी माधवी बनी आरती अग्रवाल को पगड़ी पहनाकर की। 


अध्यक्ष पवन बंसल व महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि पुरे क्षेत्र को अग्रवंशियों की शान अग्रोहा नगरी की तर्ज पर सजाया जा रहा है। कर्मयोगी फुब्बारा पर अग्रोहा धाम के रूप में मंच बनाया जा रहा है। तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में 9 अक्टूबर को प्रातः आमंत्रण यात्रा व शाम को महिला संगीत, 11 अक्टूबर को प्रातः हवन व शाम को शोभायात्रा और 12 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। 


कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि पुरे कर्मयोगी क्षेत्र में 18 वैश्य गोत्रो के द्वार बनाये जा रहे है और एक सिंह द्वार मुख्य द्वार के रूप में सजाया जायेगा। शोभायात्रा में एक दर्जन सजी झांकियो में 18 राजकुमार और 18 राजकुमारियों के स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा की शुरुआत यमुना बिहार चौराहे से विमल वाटिका, अमिता बिहार, सरयू धाम, वैभव एन्क्लेव, ब्रज धाम होते हुए कर्मयोगी एन्क्लेव होते हुए कर्मयोगी फुब्बारा पर समाप्त होगी। फुब्बारा पर समापन महाआरती के साथ होगा। इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल, राम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश चंद मंगल, हरीश गोयल, सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, उमेश सिंघल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, संजीव गर्ग, डीसी गोयल, मोहित अग्रवाल, गिर्राज किशोर अग्रवाल, मोहित गर्ग, ऋषभ गर्ग, संजय गुप्ता, कविता, अनिता, ज्योति, आशी, हर्ष आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ