लोकतंत्र मजबूत हो और मतदाता का सम्मान हो: रितिक प्रजापति
समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा निर्वाचन आयोग की प्रतीकात्मक अर्थी का अंतिम संस्कार
आगरा। समाजवादी लोहिया वाहिनी महानगर आगरा द्वारा महानगर अध्यक्ष रितिक प्रजापति के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर हिंदू रीति-रिवाजों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुकर अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में अमित प्रताप यादव, गगन जॉली एवं सनी छाबड़ा उपस्थित रहे। इस दौरान मधुकर अरोड़ा एवं रितिक प्रजापति ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता और जनता के मत की विश्वसनीयता सर्वोच्च होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी लगातार मांग करती रही है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, मतदाता के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी भी प्रकार की ऐसी स्थिति पैदा न हो जिससे जनता के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर संदेह उत्पन्न ना हो।
वक्ताओं ने सरकार को चेताते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्र भूमिका पर जनता का विश्वास कायम रहना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। हमारी मांग है कि आगामी चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएं तथा ईवीएम व वीवीपीएटी से जुड़ी सभी आशंकाओं का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाए।
समाजवादी नेताओं ने कहा कि जनता का वोट ही लोकतंत्र की असली ताकत है और उसके अधिकार की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निखिल निगम प्रमुख महासचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी, अफ़ज़ल बेग महानगर उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, अतुल सविता, तुषार दीक्षित, आसिफ अल्वी, आकाश शर्मा, यशपाल यादव, ललित जाट, भोला यादव, सुमित यादव, रियान खान, भोला यादव, ललित कुमार जाटव, नदीम नसीम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष रितिक प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्पष्ट मांग है- लोकतंत्र मजबूत हो, मतदाता का सम्मान हो और चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी हों।






.jpeg)



0 टिप्पणियाँ