google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ताजगंज में 69 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक श्रीराम बारात, 9 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

ताजगंज में 69 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक श्रीराम बारात, 9 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

 ताजगंज में 69 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक श्रीराम बारात,



 9 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा



आगरा। ताजगंज क्षेत्र में पिछले 69 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक श्रीराम बारात शोभायात्रा इस वर्ष 9 अक्टूबर 2026 को भव्य रूप में निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर सोमवार को मदन मोहन मंदिर, दलिहाई, ताजगंज में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में श्रीराम बारात शोभायात्रा कमेटी के मीडिया प्रभारी चेतन अरोरा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।मीडिया प्रभारी चेतन अरोरा ने बताया कि श्रीराम बारात शोभायात्रा 9 अक्टूबर को शाम 6 बजे कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा हनुमान पार्क, चौक थाना, छोटा बाजार, कसेरट बाजार, दखनाई गेट, खद्दर भंडार चौराहा, नंदा बाजार, पाकटोला, एमपी पुरा गुम्मट, श्यामलाल मार्ग और पुरानी मंडी होते हुए फतेहाबाद रोड से ताजनगरी, शिल्पग्राम पहुंचेगी। इसके बाद शोभायात्रा धांधूपुरा स्थित श्री शिव मंगलम् फार्म हाउस में आयोजित जनकपुरी में पहुंचकर संपन्न होगी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में करीब तीन दर्जन झांकियां, 10 बैंड, छह बग्घी रथ, काली का अखाड़ा, बॉम्बे-नासिक ढोल, खाटू श्याम जी का डोला, घोड़े, ऊंट, ताशे और ढोल सहित कई आकर्षण शामिल होंगे। आयोजन को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।प्रेसवार्ता के दौरान श्रीराम बारात शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष हरी सिंह बघेल, उपाध्यक्ष रामचरन पोरवाल, श्रीप्रकाश गुप्ता, मोहित राठौर, महामंत्री राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीन दत्त शर्मा, श्यामबाबू सैनी, महेश प्रजापति, प्रमोद कुमार झा, रामवीर फौजदार, ठा. विनोद सिंह, कुलदीप शिवहरे, नितिन सेंगर, राजकुमार वर्मा, राजकुमार गोस्वामी, रामू प्रजापति, राहुल वर्मा, महेश राजपूत, अमित सैनी, ओपी जादौन, अंकुर झा, अंकित झा, नीरज राठौर, राजू गोयल, मयंक अग्रवाल, प्रांजल भारद्वाज सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।कमेटी के मीडिया प्रभारी चेतन अरोरा ने बताया कि 69 वर्षों से चली आ रही इस पारंपरिक श्रीराम बारात को लेकर क्षेत्र में उत्साह है और आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियां जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ