google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी जगह-जगह तैनात टोरेंट की विशेष टीमें, झुके हुए तारों को भी व्यवस्थित किया गया

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी जगह-जगह तैनात टोरेंट की विशेष टीमें, झुके हुए तारों को भी व्यवस्थित किया गया

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी
जगह-जगह तैनात टोरेंट की विशेष टीमें, झुके हुए तारों को भी व्यवस्थित किया गया

जगह-जगह तैनात टोरेंट की विशेष टीमें, झुके हुए तारों को भी किया व्यवस्थित

- जनकपुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बिजली व्यवस्था चाक-चौबंद

आगरा।
जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक छटा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो भगवान श्रीराम और माता सीता स्वयं जनकपुरी में पधार रहे हों। रोशनी से नहाई जनकपुरी में श्रद्धा और उल्लास का ऐसा वातावरण बना हुआ है कि हर ओर श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं।
इस भव्य आयोजन को निर्बाध और सुरक्षित बनाने में टोरंट पावर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 


जनकपुरी महोत्सव के दौरान विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए टोरंट पावर की विशेष टीमें लगातार मैदान में तैनात हैं। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं विद्युत व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि अनुभवी इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीमें आयोजन स्थल से लेकर राम बारात के मार्ग तक मुस्तैद हैं। महोत्सव से पहले ही टोरंट पावर की टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दीं। आवागमन वाले मार्गों पर झुके हुए तारों को व्यवस्थित किया गया, क्षतिग्रस्त विद्युत बॉक्स बदले गए और जहां आवश्यकता थी वहां नए खंभे लगाए गए। सजावट और प्रकाश व्यवस्था के कारण विद्युत भार एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष तैयारी की गई है।

महोत्सव के दौरान जगमग लाइटें।


ड्यूल सोर्स सप्लाई और बैकअप व्यवस्था के साथ विद्युत आपूर्ति को और मजबूत बनाया गया है, ताकि महोत्सव के दौरान किसी भी स्थिति में विद्युत व्यवधान न हो। टोरंट पावर की ओर से आयोजन स्थल और महत्वपूर्ण मार्गों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। जनकपुरी मंच, प्रमुख द्वारों, सजावट वाले क्षेत्रों और राम बारात के मार्ग पर विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। कंपनी की विशेष टीम राम बारात के दौरान भी तैनात रहेगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान विद्युत व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। महोत्सव के दौरान एक मिनट के लिए भी विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए टोरंट पावर ने विशेष तैयारी की है। खास बात यह है कि आयोजन से पहले ही कंपनी की टीम ने अपने स्तर पर आवश्यक कार्य पूरे कर लिए, जिससे आयोजन समिति को विद्युत व्यवस्था को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जनकपुरी महोत्सव की भव्यता में जहां आकर्षक सजावट और रोशनी चार चांद लगा रही है, वहीं टोरंट पावर की निर्बाध विद्युत आपूर्ति इस प्रकाश महोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बना रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ