कांग्रेस जनों के ऊपर पुलिस द्वारा लगाई गई संगीन धाराओं पर आक्रोश: पुलिस के विरुद्ध चलाएंगे आंदोलन
आगरा। कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में उनके दीवानी स्थिति चेंबर पर आयोजित की गई। जिसमें पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक आंदोलन करने वाले नेताओं के ऊपर शासन की दबाव में घर में घुसकर मारपीट जान लेवा हमले तथा 7 सीएल एक्ट जैसी धाराएं लगाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। श्री शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले नेताओं के ऊपर ऐसी संगीन धाराएं लगाईं हैं जो बड़े-बड़े अपराधियों पर लगाई जाती हैं। जब कि उक्त आंदोलनकारी नेताओं के हाथों में ना तो डंडे थे और ना ही किसी तरह का कोई हथियार था और ना ही वह घर के अंदर घुसे थे और ना ही किसी से मारपीट तो दूर छुआ तक नहीं है। लेकिन पुलिस प्रशासन भाजपा शासन के सहारे पर कांग्रेसियों का दमन चक्र करने पर लगा हुआ है ।बैठक में एक स्वर से संगीन धाराओं को हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि अगर उक्त धाराये नहीं हटाई गई अथवा अन्य किसी अन्य कांग्रेस जन का नाम आंदोलन से नाम जोड़ा गया तो पुलिस का डटकर विरोध किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता राम दत्त दिवाकर, आर एस मौर्य, अवधेश सोलंकी, नवीन वर्मा, यामीन कादरी, राजेंद्र गुप्ता धीरज, पंकज कुमार बघेल, आई डी श्रीवास्तव, ओपी वर्मा, गोपाल सक्सेना, उत्कर्ष कुमार, अनिल शर्मा, अरूण शर्मा, मनोज बोहरा, अनिल बिधौलिया, प्रदीप चंसौलिया, कमलेश मिश्रा, सुरेश आमौरिया, चंद्रभान निर्मल, विष्णु दत्त शर्मा, प्रकाश चन्द्र, शर्मा, नवीन गर्ग, पवन शर्मा, सचिन चौधरी, अनुज शिवहरे, सत्येन्द्र दुबे, अजहर वारसी, याकूब शेफ, कुलदीप भारद्वाज, पूरन यादव, सुभाष उपाध्याय, सत्येन्द्र कैम, सहित तमाम अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस जनों ने भाग लिया। संचालन बार के महासचिव राजेंद्र गुप्ता धीरज ने किया।






.jpeg)



0 टिप्पणियाँ