आगरा में सड़क बनी मौत का गड्ढा!
आगरा की सड़कें या कागज की नाव?
पहले कमला नगर, दयालबाग और अब खंदारी में धंसी सड़क: गुणवत्ता पर सवाल
आगरा। इन दिनों ताजनगरी में वैसे तो रोड़ों का हाल बेहाल है लेकिन रोड़ों का धंसना लगातार जारी है कभी दयालबाग, कभी कमलानगर तो अब खंदारी स्थित हनुमान मंदिर से हाइवे जाने वाली रोड़ का अचानक धंसना लोगों की चिंता का विषय बनता जा रहा है। रोड़ों का इस प्रकार धंसना निगम के ठेेकेदारा द्वारा किये गये कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है तो उसके कार्य को पास की उसका पेमेंट कराने वाली इंजीनियर की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
बता दें कि कुछ माह पूर्व ही रोड़ पर पैच वर्क किया गया था। किन्तु आज फिर रोड़ धस गया। गनीमत रही की रोड पर उस दौरान अधिक ट्रफिक नहीं था। अगर होता तो बढ़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस दौरान स्थानीय निवासीयों ने बताया की रोड़ का हाल-बेहाल है रोड़ पहले से ही खराब रहता है और रोड़ का इस तहर से धसना चिंता का विषय है। नगर निगम को तत्काल रोड को सही कराना चाहिए और इस तरह की रोड़ बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्ट करना चाहिए।







.jpeg)



0 टिप्पणियाँ