गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वच्छता पर होगी काव्य-गोष्ठी
आगरा। लैप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सेवा सदन, पुरानी नगरपालिका बिल्डिंग, ताज पूर्वी गेट, ताजगंज में पूर्वाह्न 11:30 बजे ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वच्छता’ विषय पर काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएस सचान करेंगे, मुख्य अतिथि श्रीमती मधु बघेल पत्नी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल होंगी, विशिष्ट अतिथि सेंट एंड्रयूज ग्रुप के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, राष्ट्रीय कवि ओमपाल सिंह ‘निडर’, छावनी परिषद सदस्य राजेश गोयल एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी होंगे।
काव्य-गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि सम्राट डॉ. राजेन्द्र मिलन करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, स्वच्छता के महत्व एवं सामाजिक सरोकारों को काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी सोसायटी की सचिव डॉ. मधु भारद्वाज एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी द्वारा दी गई।






.jpeg)



0 टिप्पणियाँ