सम्राट अशोक अकेडमी 'निशुल्क' के खिलाड़ियों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर किया नाम रोशन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में युवा कराटे कप का आयोजन हुआ जिसमें सम्राट अशोक अकेडमी निशुल्क कल्याण कॉम्पलेक्स, देवरी रोड, आगरा के कराटे कोच हर्ष कल्याण के नेतृत्व में 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड , 2 सिल्वर मैडल जीत कर अपने क्षेत्र, माता पिता, गुरुजनों एवम सम्राट अशोक अकेडमी निशुल्क का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ियों के नाम:- ओपन कटेगरी में संध्या गुनकर ने गोल्ड मैडल के साथ कैश प्राइज 6000 जीत कर अपने गुरुजनों, माता पिता का नाम रोशन किया है। युवराज कल्याण गोल्ड मैडल, दृष्टि गौतम गोल्ड मैडल, प्रतिज्ञा गोल्ड मैडल, उमंग यादव गोल्ड मैडल, राहुल गोल्ड मैडल, श्रेया गोल्ड मैडल, स्वीटी गोल्ड मैडल, महक गोल्ड मैडल, करुणा गोल्ड मैडल, कनक सिल्वर मैडल, अनन्या सिल्वर मैडल।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सम्राट अशोक अकेडमी निशुल्क के संरक्षक मुकेश कल्याण, संरक्षक अचल सिंह चंद्रवाकर, सीनियर कोच, आर्मी ट्रेनर मास्टर जितेन्द्र कल्याण, इंजीनियर लोकेश कुमार, धर्मेन्द्र कल्याण, मनीष विजल, स्केटिंग कोच विवेक कल्याण, ऑफिसियल निशांत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई हार्दिक शुभकामनाएं दी और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ