धूमधाम से मनाया गया स्वर शिल्पकार परिवार का मंथली सिंगिंग फेस्ट
मेल डुएट एवं फीमेल डुएट की बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने को मिली, भजन सुन श्रोता हुए मुग्ध
आगरा। स्वर शिल्पकार परिवार का मंथली सिंगिंग फेस्ट विगत दिवस विभाग नगर आगरा स्थित एक होटल पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सबसे पहले स्वर शिल्पकार परिवार के नए सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती की आराधना की तत्पश्चात ग्रुप के एडमिन संतोष कुमार तिवारी, को-एडमिन राकेश पाण्डे एवं को-एडमिन शेखर बाजपेई ने मंच से सभी का स्वागत किया एवं नए सदस्यों को ग्रुप के बाकी सदस्यों से परिचय कराया। 'स्वर शिल्पकार' आगरा के कराओके ग्रुप में अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है, जिसमें 100 से ऊपर रजिस्टर्ड सदस्य हैं, एवं व्हाट्सएप और फेसबुक के जैसे सोशल मीडिया से करीब 1500 लोगों का एक बड़ा समूह जुड़ा हुआ है। इस ग्रुप में एक से बढ़कर एक मझे हुए गायक गायिका मौजूद हैं, जिनकी प्रस्तुति सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। हर बार की तरह ग्रुप एडमिन संतोष तिवारी ने भजन गाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कराई। इस अवसर पर होटल के मैनेजर अमितेश दीक्षित एवं असिस्टेंट मैनेजर अखिल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं पूरी व्यवस्था संभालने में हर संभव मदद की।
स्वर शिल्पकार के इस मंथली सिंगिंग फेस्ट में संस्था के मंझे हुए कलाकारों में मुख्य रूप से अमित पाठक, डॉ. शिवानी पाठक, मुकेश अग्रवाल, नन्द किशोर राजपाल, गौरव श्रीवास्तव, राजू सक्सेना, एस. एम. गौतम, विजय सिंह लोधी, विशाल शर्मा, डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. प्रीति पाठक, अजय कुमार सक्सेना, सुधीर कुमार सिंघल, राकेश मोहन, जसविंदर मोहन, प्रवीन जैन, सत्येंद्र सिंह, रश्मि सिंह, चित्रा जैन, राहुल सिंह, शोभनी गुप्ता, स्मृता गोयल, दिलीप कुमार सोलंकी, शिव कुमार शर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, विकास जैन, सूरज शिवहरे, हरिमोहन दिवाकर, अनंत प्रकाश श्रीवास्तव, वी. पी. सदाना, दिनेश पचौरी, प्रदीप वर्मा ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक दीर्घा से सरिता श्रीवास्तव, ऋतु अग्रवाल, मोनिका तिवारी ने सभी कलाकारों का जबरदस्त उत्साहवर्धन किया।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ