सीता नगर मंडल में नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत एवं सम्मान
आगरा। एत्मादपुर विधानसभा, सीता नगर मंडल में किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री डॉ. सुनील राजपूत एवं ओबीसी मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष नवीन प्रजापति के आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीता नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आगरा महानगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्याम सिंह कर, जिला कार्यकारिणी सदस्य विष्णु प्रजापति कुमार, मंडल उपाध्यक्ष भोपाल सिंह, सुभाष गोस्वामी, ओम प्रताप, मुकेश कुशवाहा, सोनू चौधरी, उमाशंकर, माता प्रसाद, धर्मेंद्र राजपूत, गौरव लोधी, रमेश चकरी, महिपाल सिंह मोदी, गुलाब सिंह लोधी, राकेश बाबू चक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं सक्रियता का माहौल देखने को मिला।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ