google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आरक्षण-सर्वण आयोग सहित विभिन्न मांगों को करणी सेना की केंद्रीयमंत्री से महत्वपूर्ण वार्ता

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आरक्षण-सर्वण आयोग सहित विभिन्न मांगों को करणी सेना की केंद्रीयमंत्री से महत्वपूर्ण वार्ता

 आरक्षण-सर्वण आयोग सहित विभिन्न मांगों को करणी सेना की केंद्रीयमंत्री से महत्वपूर्ण वार्ता



कोठी मीना बाजार, आगरा में जल्द विशाल 'सर्वण महापंचायत': धर्मेंद्र परमार


आगरा। यूजीसी रोलबैक सहित सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। करणी सेना के आगरा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र परमार ने बताया कि यह वार्ता कोठी मीना बाजार, आगरा में प्रस्तावित विशाल सवर्ण महापंचायत के आह्वान के संदर्भ में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुख रूप से यूजीसी रोलबैक, एससी/ एसटी एक्ट में आवश्यक सुधार एवं संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी प्रावधान, आरक्षण व्यवस्था में सुधार, उत्तर प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन तथा ईडब्ल्यूएस व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा। 

बैठक के दौरान सवर्ण समाज के हितों की अनदेखी अथवा किसी भी प्रकार का शोषण न होने देने तथा उत्तर प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग पर भी सकारात्मक एवं गंभीर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि सवर्ण समाज से जुड़े विषयों के समाधान के लिए प्रभावी संस्थागत व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर उचित स्तर पर विचार एवं आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सवर्ण समाज के हितों का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।



करणी सेना प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यूजीसी रोलबैक सहित समाजहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों को लेकर संघर्ष लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से निरंतर जारी रहेगा। आगे की रणनीति एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर करणी सेना द्वारा सवर्ण समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव चौहान, प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र सिंह जसावत, जिलाध्यक्ष आगरा धर्मेंद्र परमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष (प.उ.) करन सिंह तोमर सहित करणी सेना के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ