बशीर उल हक रॉकी बने कांग्रेस की दिल्ली रैली के आगरा मंडल इंचार्ज, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
आगरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अल्पसंख्यक विभाग ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए आगरा अल्पसंख्यक विभाग महानगर अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी एवं शाहिद खान को 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल कांग्रेस रैली के लिए आगरा मंडल का इंचार्ज नियुक्त किया है।
उनकी इस नियुक्ति पर ताजनगरी के कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है। बशीर उल हक रॉकी ने आगरा मंडल इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, आराधना मिश्रा, रूबी खान, महमूद खान और सोहिल अख्तर अंसारी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
नवनियुक्त इंचार्ज बशीर उल हक रॉकी ने नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि 1 नवंबर की यह ऐतिहासिक रैली देश में बदलाव की नई इबारत लिखेगी। रैली को सफल बनाने के लिए आगरा मंडल (आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी) के सभी ब्लॉकों व तहसीलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रॉकी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम जन गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

0 टिप्पणियाँ