google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बसेरा वेलफेयर सोसाइटी की महिला सदस्यों ने हर्षोल्लास व उत्सव पूर्वक मनाया करवा चौथ

Ad

Breaking News
Loading...

बसेरा वेलफेयर सोसाइटी की महिला सदस्यों ने हर्षोल्लास व उत्सव पूर्वक मनाया करवा चौथ

 बसेरा वेलफेयर सोसाइटी की महिला सदस्यों ने हर्षोल्लास व उत्सव पूर्वक मनाया करवा चौथ



आगरा। बसेरा वेलफेयर सोसाइटी फतेहाबाद रोड की महिला मंडल की सभी महिला सदस्यों ने करवा चौथ का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और उत्सव पूर्वक मनाया। सुहागिन महिलाओं ने इस अवसर पर सोलह श्रृंगार कर पूरे विधि-विधान से माता करवा और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। मंडल की सभी सदस्यों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत के नियमों का पालन करने के बाद, महिलाओं ने संध्याकाल में कथा सुनी और चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर तथा छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर अपना व्रत संपन्न किया। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक-दूसरे को करवा चौथ की बधाई देते हुए सभी ने इस प्राचीन परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। नलिनी द्विवेदी, लवी अरोड़ा, अनु नोतनानी, वंशिका नोतनानी, श्वेता राजोरिया, दीप्ति तिवारी, अर्चना गांधी, मोना नोतनानी, निशा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रामवती देवी, सिया नोतनानी, मुस्कान शर्मा, अंकित गुप्ता, चंद्रा ठाकुर, आदि मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ