सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल से मारपीट का आरोप: वीडियो वायरल, सपा-भाजपा समर्थक आमने-सामने
![]() |
| दैनिक वे टू लक्ष्य न्यूज फोटो 1 |
मतगणना स्थल पर गर्माया माहौल, भाजपा कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे
आगरा। एमएलसी शिक्षक चुनाव की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि मतगणना स्थल में आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट की गई।
![]() |
| दैनिक वे टू लक्ष्य न्यूज फोटो 2 |
उनका कुर्ता फाड़ दिया गया। उनका आरोप है कि भाजपा के समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद मतगणना स्थल पर माहौल गर्मा गया है।
सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश अग्रवाल ने अपने आप कुर्ता फाड़ा है।
भाजपा कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए हैं। बताते चलें कि आगरा में शिक्षक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल मतगणना में शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं, और वह काफी मतों से अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने तो शुभकामनाओं का दौर चालू कर दिया है उनकी जीत का और सपा में जश्न का माहौल है। वहीं अभी आखिरी राउंड चल रहा है एवं आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।




0 टिप्पणियाँ