'आप' नेताओं ने बापू को किया नमन, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गांधी जी के विचार
आगरा। 2 अक्टूबर को रामनगर पुलिया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और समानता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना स्वतंत्रता संग्राम के समय था। उनके विचार हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, समाज में भाईचारा बनाए रखने और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। आइए, गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक ऐसे भारत के निर्माण में अपना योगदान दें, जहां हर व्यक्ति को समानता, सम्मान और न्याय प्राप्त हो, आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन खान एवं जिला सचिव संजय भारती सहित कई लोग उपस्थित रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ