google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 कांग्रेस सेवादल ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और वृद्धजन सेवा कर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

कांग्रेस सेवादल ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और वृद्धजन सेवा कर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

 कांग्रेस सेवादल ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और वृद्धजन सेवा कर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती



आगरा। महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं वृद्धजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सदस्य, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मनोज जैन (बौहरा) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन राम वकील धाकरे ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट अनिल शर्मा एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव सत्येंद्र केम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बांस दरवाजा, कचहरी घाट स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर तथा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत यमुना किनारे स्थित आरती स्थल पर वृक्षारोपण किया गया तथा वृद्धजन सेवा के अंतर्गत फल वितरण किया गया। इसके उपरांत यमुनापार स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम पर रामधुन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने गांधी जी के स्वच्छता, सत्य एवं अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम टंडन, देवेंद्र कुमार चिल्लू, अनुज शिवहरे आरती शर्मा, नविनचंद शर्मा, लक्ष्मी नारायण, आशीष प्रिंस, राजीव गुप्ता, अमीचंद जाटव, प्रदीप चंसौरिया, मधुरिमा शर्मा, नवीन गर्ग, रामावतार गुप्ता, माया महोर, तारा देवी, रमेश पहलवान, सुभाष उपाध्याय, मनीष कोमल सुभाष बसवाले, योगेश पाराशर, धर्मवीर शर्मा, सचिन रिशी, कपूरचंद रावत, विष्णुदत्त शर्मा, बसंतलाल राजौरिया, प्रवीण शुक्ला, सी.एम. पाराशर, पी. सी. नरवार, कमल शर्मा, अमित पंडित, अश्वनी कुमार बिट्टू, राजेन्द्र सोनकर , राजीव शर्मा, जीतेन्द्र धनगर, राजेश त्यागी, सुगम शिवहरे, पीएस यादव, अवधेश यादव, नीलोफर बानो, राज चौहान, सुभाष बसवाला, विकास पलवर, संजीव बघेल, रवि मधरिया, अभय सिंह, विवेक सिंह, सुनील निगम, धर्मेंद्र, भेष बंसल, प्रमोद कुशवाह, प्रशांत कुमार, सईद खान, गुड्डू भाई, लाला भाई, संजीव गर्ग सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ