राष्ट्रपिता गांधी व महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित महारक्तदान शिविर में 156 यूनिट रक्तदान
लोकहितम ब्लड बैंक में आयोजित अग्रवाल युवा संगठन के रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भगवान अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन (रजि., आगरा द्वारा संगठन के सदस्य स्व. राज अंकित अग्रवाल एवं स्व. सोनू अग्रवाल (ताजगंज) की स्मृति में 2 अक्टूबर को लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और निर्धारित लक्ष्य से 156 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), राकेश गर्ग (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), नितेश अग्रवाल सर्राफ, मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता, प्रदीप अग्रवाल पार्षद आदि उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं भगवान अग्रसेन जी की जयंती जैसे पावन अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना संगठन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम संयोजक मंडल के मोहित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शिवम गर्ग, एवं शिवम अग्रवाल ने कहा कि संगठन द्वारा रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। शिविर में संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, एड विभु सिंघल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मोहित अग्रवाल, शिवम गर्ग, अरुण अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल सहित शशांक बंसल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मयंक गर्ग, एडवोकेट अमन अग्रवाल, एडवोकेट आशीष गर्ग, नितेश बंसल, आयुष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ