google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मेदांता के युवा किडनी विशेषज्ञ डॉ. सुश्रुत गुप्ता का अभिनंदन, आगरा में हर माह सेवाएं देने का किया आग्रह

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

मेदांता के युवा किडनी विशेषज्ञ डॉ. सुश्रुत गुप्ता का अभिनंदन, आगरा में हर माह सेवाएं देने का किया आग्रह

 मेदांता के युवा किडनी विशेषज्ञ डॉ. सुश्रुत गुप्ता का अभिनंदन, आगरा में हर माह सेवाएं देने का किया आग्रह



आगरा। ताजनगरी के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ एवं जाने-माने पर्यावरण प्रेमी डॉ. शरद गुप्ता के यशस्वी पुत्र और गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक (एम.डी., डी.एम., नेफ्रोलॉजी) डॉ. सुश्रुत गुप्ता का लीडर्स आगरा परिवार द्वारा दयालबाग स्थित न्यू - आगरा हॉस्पिटल पहुँचकर भव्य अभिनंदन किया गया। डॉ. सुश्रुत मेदांता हॉस्पिटल में हर महीने बड़ी संख्या में मरीजों के सफल किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) को अंजाम दे रहे हैं। इस गरिमापूर्ण अवसर पर लीडर्स आगरा की संरक्षक स्वीटी चौहान, महामंत्री सुनील जैन, राहुल जैन और रोबिन जैन ने डॉ. सुश्रुत गुप्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्कार देने के लिए उनके पिता डॉ. शरद गुप्ता का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर महामंत्री सुनील जैन ने डॉ. सुश्रुत को लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित 'हमारे बुजुर्ग - हमारी धरोहर' पुस्तक की एक प्रति भेंट की।

इस अवसर पर लीडर्स आगरा परिवार के महामंत्री सुनील जैन ने डॉ. सुश्रुत गुप्ता से विशेष आग्रह किया कि वे मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव के चिकित्सक के रूप में महीने में कम से कम एक बार आगरा अवश्य आएं। इससे आगरा और आस-पास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे किडनी के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय और वर्ल्ड-क्लास परामर्श व इलाज प्राप्त हो सकेगा। लीडर्स आगरा परिवार के इस जनहितैषी अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए युवा चिकित्सक डॉ. सुश्रुत गुप्ता ने भावुक मन से कहा, 'आगरा मेरी मातृभूमि है और इस माटी का कर्ज मुझ पर हमेशा रहेगा। मैं आगरा के मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और बढ़िया इलाज के लिए अपना हर संभव सहयोग देने को पूरी तरह तैयार हूँ।' अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान डॉ. शरद गुप्ता सहित लीडर्स आगरा परिवार से स्वीटी चौहान, सुनील जैन, राहुल जैन और रोबिन जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ