प्रकृति की देन ‘हिमालयन रॉक सॉल्ट’
रॉक सॉल्ट लंबे समय से भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है
मुंबई, 30 सितम्बर 2026: सेंधा नमक यानी रॉक सॉल्ट लंबे समय से भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है और आयुर्वेद में इसके प्राकृतिक गुणों के कारण इसे विशेष स्थान दिया गया है। हाल के दिनों में, जैसे-जैसे लोग अपने खान-पान को लेकर जागरूक हो रहे हैं, रोजमर्रा के खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। यह प्राकृतिक और कम प्रोसेस की गई चीजों के प्रति लोगों के बढ़ते झुकाव को दर्शाता है, जो एक संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली के अनुकूल हैं। आज बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में किसी भरोसेमंद ब्रांड का चुनाव करना बहुत जरूरी हो जाता है।
टाटा साल्ट हिमालयन रॉक साल्ट, भारत का नंबर 1 सेंधा नमक है जो लोगों की इस पसंद को टाटा ब्रांड के विश्वास और गुणवत्ता के भरोसे के साथ जोड़ता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे प्राकृतिक मिनरल्स की थोड़ी मात्रा होती है, जो इसे इसकी खास पहचान देते हैं। सेंधा नमक में मौजूद मिनरल्स के कारण इसका रंग प्राकृतिक रूप से अलग-अलग होता है। जब इसे पानी में घोला जाता है और फिल्टर से छाना जाता है, तो नमक घुलकर एक साफ घोल बना लेता है, जबकि न घुलने वाले रंगीन कण यानी प्राकृतिक मिनरल्स फिल्टर पर ही रह जाते हैं।
टाटा सॉल्ट हिमालयन रॉक साल्ट की हालिया लैब जांच से यह पुष्टि हुई है कि यह गुणवत्ता और सुरक्षा के सभी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरता है। इसमें किसी भी तरह के सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो ग्राहकों को इसकी शुद्धता का पूरा भरोसा देता है। चाहे खाना पकाते समय इस्तेमाल किया जाए या ऊपर से छिड़कने के लिए, टाटा साल्ट हिमालयन रॉक सॉल्ट व्यंजनों में एक खास स्वाद जोड़ता है। यह हर चुटकी नमक के साथ ग्राहकों को प्राकृतिक मिनरल्स और एक भरोसेमंद व स्थापित ब्रांड की गुणवत्ता का विश्वास देता है।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ