कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड मिलने से आयुष्मान कार्ड से भी मिलेगा ज्यादा लाभ: विनोद इलाहाबादी
नगर आयुक्त ने ठेका सफाई श्रमिकों को वितरित किए ईएसआई कार्ड
आगरा। नगर निगम में कार्यरत सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका सफाई श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवार को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से आच्छादित किये जाने के लिये ठेका सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी बीमा निगम के दायरे में लाया गया है। इस निमित्त ठेका सफाई कर्मचारियों को बुधवार को नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त सन्तोष कुमार वैश्य ने पार्षद कक्ष संख्या 2, 3, 78 और 99 में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को ई०एस०आई कार्ड वितरित किये। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजीव वर्मा ने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों को ई०एस०आई कार्ड मिले हैं। उनको इस कार्ड का आवश्यकता पड़ने पर लाभ उठाना चाहिए। क्योंकि भारत सरकार ने देश के श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए राज्य कर्मचारी बीमा निगम का गठन 24 फरवरी 1952 को किया था।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि ई०एस०आई० कार्ड मिलने के बाद ठेका सफाई कर्मचारियों को बहुत लाभ मिलेगा। यदि ठेका सफाई कर्मचारी बीमार हो जायेगा और नौकरी नहीं जायेगा। उसके वेतन का भुगतान ई०एस०आई करेगा साथ ही कितनी भी गंभीर बिमारी हो सौ रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक का खर्च बीमा अस्पताल विभाग उठाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से भी ज्यादा इससे लाभ मिलेगा। इसमें कर्मचारी के माता-पिता अगर बेरोजगार हैं तो उनको भी इसके दायरे में रखा जाएगा और उनको भी कर्मचारी के बराबर लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सुन्दर बाबू चंचल, रोहित लवानियां, अनिल राजौरिया, राजकुमार विधार्थी, सम्राट चौधरी, सनी चौहान, कामेश कुंज, रंजीत नरवार, सुनील पारस आदि सफाई कर्मचारी एवं नगर निगम का स्टाफ मौजूद रहा।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ