google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 2 अक्टूबर को होगा महा रक्तदान शिविर

Advertisement

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

2 अक्टूबर को होगा महा रक्तदान शिविर

2 अक्टूबर को होगा महा रक्तदान शिविर



महाराजा अग्रसेन जयंती एवं स्व. राज अंकित और स्व. सोनू अग्रवाल की स्मृति में 2 अक्टूबर को होगा महा रक्तदान शिविर


आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भगवान अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन (रजि.), आगरा द्वारा संगठन के सदस्य स्वर्गीय राज अंकित अग्रवाल एवं स्वर्गीय सोनू अग्रवाल (ताजगंज) की स्मृति में 2 अक्टूबर को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को अतिथिवन, वाटर वर्क्स, आगरा में प्रेसवार्ता आयोजित कर शिविर की विस्तृत जानकारी दी गई।


प्रेसवार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि महा रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा में आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं भगवान अग्रसेन जी की जयंती जैसे पावन अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। स्वर्गीय राज अंकित अग्रवाल एवं स्वर्गीय सोनू अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह महा रक्तदान शिविर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ मानव सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


प्रेसवार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से रक्तदान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि समाज में रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।


इस अवसर पर संगठन की ओर से समाज को संदेश देते हुए कहा गया—


"रक्तदान है प्राण पूजा, इसके जैसा दान न दूजा।

आओ हम सब मिलकर करें रक्तदान, बचाएं किसी की जान।"


प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मोहित अग्रवाल, शिवम गर्ग, अरुण अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल सहित शशांक बंसल, अम्बुज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, एडवोकेट अमन अग्रवाल, एडवोकेट आशीष, नितेश बंसल, आयुष अग्रवाल, आशीष गर्ग, मिनेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ