समाजसेवी संदेश जैन के निवास पर हुआ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का भव्य स्वागत-बहुमान
आगरा। ताजनगरी आगरा में रविवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार का भव्य आगमन हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर नगर के प्रमुख व्यवसाई और समाजसेवी सन्देश जैन के निवास स्थान पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। समारोह के दौरान सन्देश जैन के निवास पर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार का गर्मजोशी से स्वागत-बहुमान किया गया। इस मौके पर आगरा के प्रबुद्धजनों और जैन समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय बहुमान (सम्मान) किया।
इस विशेष गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी सन्देश जैन, राज कुमार जैन, सुनील जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अरुण अग्रवाल, जयराम दास सहित शहर के कई अन्य गणमान्य नागरिक और समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न समसामयिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगरा की जनता और जैन समाज द्वारा मिले इस अपार स्नेह और सम्मान की सराहना की।




.jpeg)



0 टिप्पणियाँ