google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 'ब्रेन ओ ब्रायन नेशनल कॉम्पिटिशन' में आगरा का डंका: पाखी को गोल्ड, अगम को देश में 11वां स्थान

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

'ब्रेन ओ ब्रायन नेशनल कॉम्पिटिशन' में आगरा का डंका: पाखी को गोल्ड, अगम को देश में 11वां स्थान

 'ब्रेन ओ ब्रायन नेशनल कॉम्पिटिशन' में आगरा का डंका: पाखी को गोल्ड, अगम को देश में 11वां स्थान



आगरा। ताजनगरी के होनहार बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। ताज सिटी दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 4 (ए) की छात्रा पाखी यादव और कक्षा 1 (ए) के छात्र अगम यादव ने प्रतिष्ठित 'ब्रेन ओ ब्रायन नेशनल कॉम्पिटिशन' में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पाखी यादव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वहीं बाल कलाकार अगम यादव ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में 11वां स्थान प्राप्त कर आगरा की मेधा का लोहा मनवाया है।

*75,000 बच्चों के बीच हासिल किया मुकाम*

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के कई नामी स्कूलों से लगभग 75,000 बच्चों ने भाग लिया था। सेंट एंड्रयूज स्कूल के संयोजन में आयोजित इस बेहद कठिन और कड़े मुकाबले में आगरा के इन दोनों बच्चों ने अपनी कुशाग्र बुद्धि और प्रतिभा के बल पर यह शीर्ष मुकाम हासिल किया है।

*आरबीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ भव्य सम्मान*

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहर के आरबीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. गिरधर शर्मा एवं शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने दोनों होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

*माता-पिता और स्कूल प्रबंधन में हर्ष की लहर*

पाखी यादव के माता-पिता राहुल व स्नेहा यादव तथा अगम यादव के माता-पिता अरुण व नेहा यादव ने अपने बच्चों की इस अभूतपूर्व सफलता पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कठिन परिश्रम और स्कूल के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। इस सफलता से ताज सिटी दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन और पूरे शहर के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ