google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बिखरे सावन के रंग: नटरांजलि के 'आया सावन झूम के' में देश-विदेश के कलाकारों ने मचाई धूम

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

बिखरे सावन के रंग: नटरांजलि के 'आया सावन झूम के' में देश-विदेश के कलाकारों ने मचाई धूम

 बिखरे सावन के रंग: नटरांजलि के 'आया सावन झूम के' में देश-विदेश के कलाकारों ने मचाई धूम

आयोजित हुआ भव्य समापन समारोह; ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बौछार


आगरा। संस्कृति और कला को समर्पित संस्था नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित 'आया सावन झूम के' महोत्सव का भव्य समापन समारोह सिकंदरा कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित 'डी जेल हाउस' में बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अनूठे कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किया गया, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों (कनाडा और नेपाल) के प्रतिभावान कलाकारों ने भी अपनी कला का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चन्द्र गर्ग, डॉ. हृदेश चौधरी और रितु गोयल ने नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूरे कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल का मार्गदर्शक सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राम लखन इंटर कॉलेज के डायरेक्टर गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अमरेश नाथ, मनोज जैन और वर्षा मिश्रा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को चुनने की कठिन जिम्मेदारी निर्णायक मंडल के सदस्य प्रियंका शर्मा, रचना कपूर और क्लब कराओके के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बखूबी निभाई। समापन समारोह में उस समय धूम मच गई जब सेलिब्रिटी गेस्ट और 'हाथरस गॉट टैलेंट' की विनर गौरी वर्मा ने मंच संभाला। उन्होंने "सलामे इश्क मेरी जान जरा कबूल कर ले..." गाने पर ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विजेताओं की सूची (परिणाम):

*महोत्सव में विभिन्न विधाओं के परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए:*

ऑफलाइन मंचीय प्रतियोगिताएं:- 

सीनियर डांस: डिंपल (प्रथम), रिद्धिमा राज (द्वितीय)।

युवा वर्ग डांस: किशोर दिवाकर (प्रथम)।

जूनियर डांस: अंतरा (प्रथम), अराध्या अग्रवाल व स्वरा (द्वितीय), अक्षित शर्मा (तृतीय)।

सब जूनियर डांस: सान्वी (प्रथम), एंजेला जीशान (द्वितीय), अध्ययन (तृतीय)।

एक्टिंग (अभिनय): स्नेहा अग्रवाल (प्रथम), जान्हवी गोस्वामी (द्वितीय)।

पेंटिंग: रीत अलरेजा (प्रथम)।इंस्ट्रूमेंट (की-बोर्ड): 

विधान अग्रवाल (प्रथम)।

सिंगिंग: श्रीवा शर्मा (प्रथम), हिमांशी नारंग (द्वितीय)।

ऑनलाइन प्रतियोगिताएं (वैश्विक सहभागिता):

पोइट्री (कविता): चार्विक कटारे और प्रणवी अरोड़ा (प्रथम)।

फैंसी ड्रेस: गौरांग शुक्ला (प्रथम, प्रयागराज)।

ड्राइंग: आयशा अंसारी (प्रथम, काठमांडू, नेपाल)।

सिंगिंग: नायरा दुबे (प्रथम, जबलपुर), जानवी (द्वितीय), अराध्या अग्रवाल (तृतीय)।

सीनियर डांस: अविका (प्रथम), परिपूर्णा (द्वितीय)।

जूनियर डांस: कायरा धवन और जस्टिन चौधरी (प्रथम, कनाडा), यमिशा (द्वितीय)।

समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने सभी विजेता और प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र, मेडल और खूबसूरत ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मंच संचालन में माही वे कुमार ने भी सहयोग दिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में डॉ. आनंद राय, ग्राफिक डिजाइनर आशीष लवानियां, मनीष भारद्वाज, अंजलि स्वरुप, राजकुमारी पाराशर, विजय कपूर, ममता पचौरी, इंदिरा सारस्वत, कृष्णा सागर, अमित कौरा, डॉ. कल्पना पोरवाल, टोनी फास्टर, अनिता गौतम, रानी कुमारी, लालाराम तैनगुरिया और नृत्य गुरु नमिता वाजपेई का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और बेहतरीन संयोजन नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की डायरेक्टर अलका सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ