google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 पंजाबी सभा द्वारा सजी माता रानी की भव्य चौकी, सिकंदरा इकाई ने पूर्वजों को याद कर लिया सेवा का संकल्प

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

पंजाबी सभा द्वारा सजी माता रानी की भव्य चौकी, सिकंदरा इकाई ने पूर्वजों को याद कर लिया सेवा का संकल्प

 पंजाबी सभा द्वारा सजी माता रानी की भव्य चौकी, सिकंदरा इकाई ने पूर्वजों को याद कर लिया सेवा का संकल्प



आगरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पितृपक्ष के पावन अवसर पर पंजाबी सभा आगरा महानगर की सिकंदरा इकाई द्वारा एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शास्त्रीपुरम स्थित अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट के क्लब हाउस में माता रानी का अलौकिक दरबार सजाया गया, जिसमें आगरा शहर के पंजाबी समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की पवित्र ज्योत प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी समाजजनों ने अपने पूर्वजों का स्मरण किया और उनके द्वारा दिखाए गए सेवा व धर्म के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। धार्मिक अनुष्ठान के तहत दरबार में प्रभु श्री राम, राधा-कृष्ण और माता रानी की अत्यंत मनमोहक व भव्य झांकियां सजाई गईं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। भजन संध्या में माता रानी, प्रभु शिव शंकर, भगवान श्री राम, संकटमोचन हनुमान और राधा-कृष्ण के एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति हुई। इन भजनों पर झूमते हुए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने नृत्य कर दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। कार्यक्रम के समापन पर माता जी की भव्य आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सुरेश भांबरी, संजीव कपूर, इकाई अध्यक्ष विश्वनाथ जुनेजा, रोहित कत्याल, मनोज नागपाल, सुनील कालरा, जगदीश बत्रा, सुभाष दुआ, परेश निझावन, राहुल बागला, अमित कौरा, अमित सूरी, अंकित मल्होत्रा, महेंद्र चावला, मधु शर्मा, विकास कुंद्रा, गौरव अरोरा, अंकुर चड्ढा, कपिल कपूर, ब्रजेश डंग, नवदीप पसरीचा, मयंक दुआ, विवेक मलिक, राहुल मलिक, कपिल तनेजा, रोहित वडेरा, गौरव कपूर, संतोष जुनेजा, मीनाक्षी कपूर, संतोष दुआ, नीरू कालरा, भावना नागपाल, मनीषा अरोरा, मुक्ता कत्याल, सुरभि दुआ, बरखा चड्ढा, नमिता पसरीचा और भव्या मल्होत्रा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ