संगीत में गूंजा सुंदरकांड का पाठ, भव्य झांकी ने मोहा मन
श्रीराम-लक्ष्मण, माता सीता, वीर बजरंगबली एवं राधा-कृष्ण के स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
आगरा। मोक्ष धाम, ताजगंज में श्री सुंदरकांड भक्त मंडल, नाई की मंडी की ओर से श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से पितृपक्ष के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रीराम-लक्ष्मण, माता सीता सहित वीर बजरंगबली एवं राधा-कृष्ण के भव्य स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की गई। प्रभु के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरा वातावरण जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। संगीतमय सुंदरकांड के दौरान भक्ति गीतों और चौपाइयों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर अनिल जिंदल, राजकुमार जैन, सुनील विकल, ताराचंद गोयल, मनोज शर्मा, विष्णु चौधरी, संजय गुप्ता, श्याम भोजवानी, संजीव गुप्ता, मुकेश, रामनिवास, विनोद शर्मा, विनोद गोयल, विकास अग्रवाल, आयुष शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ