google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 चिराग यूथ फाउंडेशन का 20वां रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त एकत्रित कर पेश की मानवता की मिसाल

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

चिराग यूथ फाउंडेशन का 20वां रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त एकत्रित कर पेश की मानवता की मिसाल

 चिराग यूथ फाउंडेशन का 20वां रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त एकत्रित कर पेश की मानवता की मिसाल



आगरा। सामाजिक संस्था चिराग यूथ फाउंडेशन द्वारा रविवार को दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में 20वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के लिए रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने ब्लड बैंक आए आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। 

अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर रक्तदान करें, ताकि शहर में कभी भी किसी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना के समय रक्त के अभाव में किसी भी मासूम की जान न जाए। शिविर को सफल बनाने में चिराग यूथ फाउंडेशन की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, महामंत्री रोहित वडेरा, संजय शर्मा, विकास गुप्ता रामसिया, के. लाल त्रिलोकानी, लिली गोयल, संजय दीक्षित, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, जतिन चंदानी, सीमा शर्मा, डॉ. अंकित सक्सेना, रश्मि चोपड़ा, विजय चतुर्वेदी, इन्द्रदीप जैन, एम.एल. राघव और गौरव सक्सेना सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ