google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा के ‘मिनी पद्मश्री’ - '15वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स' की तैयारियां शुरू

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आगरा के ‘मिनी पद्मश्री’ - '15वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स' की तैयारियां शुरू

 आगरा के ‘मिनी पद्मश्री’ - '15वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स' की तैयारियां शुरू



पदाधिकारियों ने माँ कैला देवी के चरणों में लगाई हाजिरी, किया तैयारियों का शंखनाद


आगरा। ताजनगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'लीडर्स आगरा' और 'तपन फाउंडेशन' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले गौरवशाली '15वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स समारोह' का बिगुल बज चुका है। आगरा और पूरे उत्तर प्रदेश में सामाजिक सद्भावना की अनूठी मिसाल बन चुके इस भव्य समारोह की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। इस गौरवशाली आयोजन की सबसे खास बात इसकी अटूट धार्मिक आस्था है। परंपरा के अनुसार, समारोह की तैयारियों की शुरुआत हमेशा पूज्य कैला माँ के आशीर्वाद से होती है। इसी क्रम में 'लीडर्स आगरा' के महामंत्री एवं आयोजन सचिव (पूर्व पार्षद) सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन और मंत्री रोबिन जैन ने माँ कैला देवी के पावन दरबार में हाजिरी लगाई। पदाधिकारियों ने माता रानी के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की, मिष्ठान अर्पित किया और आयोजन की अनुमति व सफलता के लिए पहला निमंत्रण पत्र (कार्ड) माँ के दरबार में चढ़ाया।

केंद्रीय मंत्री ने दी 'मिनी पद्मश्री' की उपाधि: लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ-सारथी शर्मा और महामंत्री सुनील जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह अवार्ड समारोह आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आगरा और उत्तर प्रदेश की जनता इसे बेहद सम्मान से 'मिनी पद्मश्री' के रूप में जानती है। इस प्रतिष्ठित नाम की उपाधि स्वयं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने संस्था के कार्यों और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता को देखते हुए प्रदान की है।

समाज के 'कोहिनूरों' का होगा सम्मान: महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि पूज्य कैला माँ की असीम कृपा से यह अवार्ड समारोह हर साल सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस मंच के माध्यम से संस्था हर वर्ष समाज के उन छिपे हुए और चमकते हुए 'कोहिनूरों' को सम्मानित करती है, जो आगरा के नागरिक के रूप में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ताजनगरी का नाम गर्व से रोशन कर रहे हैं। माँ की अनुमति मिलने के बाद अब समारोह की अन्य रूपरेखा और भव्य तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसकी तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह कार्यक्रम आगरा के एम.डी. जैन इंटर कॉलेज के ग्राउंड में स्तिथ एवं नवनिर्मित विशाल और भव्य हाल में किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ