धन-धन बाबा अजीत सिंह जी के जन्मोत्सव पर सजेगा विशेष कीर्तन दरबार,
पोस्टर विमोचन संपन्न
आगरा। धन-धन बाबा अजीत सिंह जी के पावन जन्मदिन समारोह को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजक समिति एवं अरोड़ा परिवार की उपस्थिति में मीडिया को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजक समिति ने बताया कि धन-धन बाबा अजीत सिंह जी का जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन दरबार 11 फरवरी 2026, बुधवार को शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक गुरुद्वारा अजीत नगर, खेड़िया मोड़, आगरा में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा।
मनोज नोतनानी ने बताया कार्यक्रम के दौरान शब्द कीर्तन का पाठ ज्ञानी गुरदेव सिंह जी (ऑस्ट्रेलिया वाले) द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष रूप से संत बाबा प्रीतम सिंह जी, मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल श्रद्धालुओं को दर्शन प्रदान करेंगे। आयोजन में अरदास एवं गुरु इतिहास से संबंधित कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। आयोजक समिति ने समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। अध्यक्ष ब्रजिंदर सिंह बावा, चरणजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, जगतजीत सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, बंटी चावला, अमन प्रीत सिंह, मनोज नोतनानी, सनी पूरी आदि उपस्थित रहे।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ