google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 भाजपा नेता प्रमोद गिरि के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर, की जा रही संवेदनाएं व्यक्त

Ad



Breaking News
Loading...

भाजपा नेता प्रमोद गिरि के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर, की जा रही संवेदनाएं व्यक्त


आगरा।
आगरा महानगर मंत्री भाजपा, विधायक प्रतिनिधि, सदस्य रेलवे सलाहकार समिति एवं गोस्वामी कल्याण परिषद भारत के उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गिरि के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री ज्वाला प्रसाद गिरि का आकस्मिक निधन 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार को हो गया था। उनका अंतिम संस्कार ताजगंज मोक्ष धाम पर किया गया। वह पीएसी वाले पंडित जी के नाम से प्रसिद्ध थे, और सरल हृदय के धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार शोकाकुल छोड़ा है। महानगर मंत्री प्रमोद गिरि ने बताया कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य नासाज चल रहा था। 

उनके पूज्य पिता के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निज निवास- एमएमआईजी 52ए, (132 केबी सब स्टेशन के पास), जोनल पार्क के सामने, शास्त्रीपुरम पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। शोकाकुल परिवार में विनोद गिरि (रिटायर्ड फौजी), प्रमोद गिरि भाजपा नेता (पुत्र), शुभम गिरि, ऋषभ गिरि (नाती), अदविक गिरि, शुभ (पंती) हैं। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संजय अरोड़ा, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, भाजपा नेता अश्वनी वशिष्ठ आदि हैं। फोन पर भी राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों एवं शहर की गणमान्य लोगों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही है। प्रमोद गिरि ने बताया कि पूज्य पिताजी का त्रयोदशी संस्कार एवं ब्रह्मभोज दिनांक 11 फरवरी 2026, दिन बुधवार को उनके निज निवास शास्त्रीपुरम पर होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ