google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा के लिए गौरव के क्षण: बेटी डॉ. रंगोली श्रीवास्तव आज वाॅशिंगटन में देंगी अपना प्रेजेंटेशन

Ad

Breaking News
Loading...

आगरा के लिए गौरव के क्षण: बेटी डॉ. रंगोली श्रीवास्तव आज वाॅशिंगटन में देंगी अपना प्रेजेंटेशन

 आगरा के लिए गौरव के क्षण: बेटी डॉ. रंगोली श्रीवास्तव आज वाॅशिंगटन में देंगी अपना प्रेजेंटेशन 



आगरा।
ताज नगरी आगरा की बेटी ने आगरा के साथ पूरे उत्तर प्रदेश को गोरवान्वित किया है। वह आज वाशिंगटन में अपना प्रेजेंटेशन देंगी। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पारिवारिजनों और शुभचिंतकों में अत्यधिक खुशी की लहर है। डॉ. रंगोली श्रीवास्तव (एमडीएस, गोल्ड मेडलिस्ट), सुपुत्री उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं श्रीमती जूही श्रीवास्तव, का चयन वर्ल्ड बैंक, वाशिंगटन (यूएसए) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला/कॉन्फ्रेंस हेतु किया गया है। यह सम्मेलन 10 और 11 फरवरी को वाशिंगटन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें डॉ. रंगोली श्रीवास्तव अपने शोध:- "सेफ स्कूल्स इंडिया: क्लस्टर रेंडमाइज्ड मिक्सड-मेथड्स इवैल्यूएशन आफ ए मल्टीलेवल एम्पैथी-बेस्ड इंटरवेंशन टु प्रीवेंट स्कूल वॉयलेंस" से संबंधित का प्रस्तुतीकरण आज विश्व स्तरी कॉन्फ्रेंस में करेंगी। इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है।


<

डॉ. रंगोली श्रीवास्तव के पिता उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि सम्पूर्ण भारत से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में रंगोली का चयन हुआ है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस स्वर्णिम दिवसों हेतु डॉ. रंगोली श्रीवास्तव महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष योगदान कहा जाएगा। वहीं उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा डॉ. रंगोली श्रीवास्तव को आगरा का नाम रोशन करने के लिए उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डॉ. रंगोली श्रीवास्तव के घर पर खुशी और जश्न का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ